March 19, 2026

sajwansports

sajwansports पर पड़े latest sports news, India vs England test series news, local sports and special featured clean bold article.

आईजीआईपीईएसएस और श्याम लाल कॉलेज की पीएसपीबी बाबा दीप सिंह हॉकी में बड़ी जीत

  • श्याम लाल कॉलेज ने मेजबान श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज को 8-0 से करारी शिकस्त दी
  • आईजीआईपीईएसएस ने सेंट स्टीफंस कॉलेज को एकतरफा मुकाबले में 7-0 से रौंदा
  • महिला वर्ग में दिल्ली यूनिवर्सिटी एलुमना ने विवेकानंद कॉलेज को आसानी से 5-0 से हराया

संवाददाता

नई दिल्ली। पांचवें पीएसपीबी बाबा दीप सिंह हॉकी (पुरुष एवं महिला) टूर्नामेंट के तीसरे दिन पुरुष वर्ग में श्याम लाल कॉलेज और इंदिरा गांधी शारीरिक शिक्षा एवं खेल विज्ञान संस्थान (आईजीआईपीईएसएस) ने बड़ी जीत दर्ज की। वहीं, महिला वर्ग में दिल्ली यूनिवर्सिटी एलुमना ने विवेकानंद कॉलेज को आसानी से 5-0 से हराया।  

   श्याम लाल कॉलेज ने मेजबान श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज को उसी के मैदान पर 8-0 से करारी मात दी। श्याम लाल कॉलेज की ओर से पहले हाफ में 5 और दूसरे हाफ में तीन गोल हुए। नवीन और पंकज ने दो-दो, प्रत्युष, भूपेंद्र, यश और नंदकिशोर ने एक-एक गोल किया। विजेता टीम के गोलकीपर मोहम्मद कामिल को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।

  आईजीआईपीईएसएस ने सेंट स्टीफंस कॉलेज को एकतरफा मुकाबले में 7-0 से रौंद डाला चंदर ने दो और यश, अमनदीप, ध्रुव, शीषनाथ और सोरेन अमन ने एक-एक गोल किया। चंदर को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला। महिला वर्ग में दिल्ली यूनिवर्सिटी एलुमना ने विवेकानंद कॉलेज को 5-0 से हराया। मीना ने दो, सोनू, जेहरा व इंदरप्रीत ने एक-एक गोल किया। विवेकानंद कॉलेज की एकता को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *