April 11, 2026

sajwansports

sajwansports पर पड़े latest sports news, India vs England test series news, local sports and special featured clean bold article.

खालसा एलुमनी और किरोड़ी मल कॉलेज पीएसपीबी बाबा दीप सिंह बास्केटबॉल में जीते

  • किरोड़ी मल कॉलेज ने एमिटी यूनिवर्सिटी को 92-49 से पराजित किया
  • एसजीटीबी खालसा एलुमनी ने रामजस कॉलेज को 81-60 से हराया

संवाददाता

नई दिल्ली: एसजीटीबी खालसा एलुमनी और किरोड़ी मल कॉलेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5वें पीएसपीबी बाबा दीप सिंह बास्केटबॉल टूर्नामेंट (पुरुष एवं महिला) के पांचवें दिन अपने मुकाबले जीते। एसजीटीबी खालसा कॉलेज में आयोजित किए जा रहे इस टूर्नामेंट के अन्य मुकाबलों में गार्गी कॉलेज और स्टनर्स अकादमी ने भी आसान जीत हासिल की।

   पुरुष वर्ग में किरोड़ी मल कॉलेज ने एमिटी यूनिवर्सिटी को 92-49 से हराया। किरोड़ी मल कॉलेज के हार्दिक को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। एक अन्य मुकाबले में एसजीटीबी खालसा एलुमनी ने रामजस कॉलेज को 81-60 से पराजित किया। खालसा एलुमनी के मुकेश को शानदार खेल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

   महिला वर्ग में गार्गी कॉलेज ने मैत्रेयी कॉलेज को 59-29 से हराया। गार्गी कॉलेज की कनिका को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। एक अन्य मुकाबले में स्टनर्स अकादमी ने रामजस कॉलेज को 70-29 से हराया। स्टनर्स अकादमी की रिदम को बेहतरीन खेल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *