खालसा, एसआरसीसी और रामजस कॉलेज पीएसपीबी बाबा दीप सिंह बास्केटबॉल में जीते
- पुरुष वर्ग में मेज़बान श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज ने किरोड़ीमल कॉलेज को 92-8 से हराया
- श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स ने एमिटी यूनिवर्सिटी को 55-31 से हराया
- महिला वर्ग में रामजस कॉलेज ने इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर वूमेन को 61-40 से परास्त किया
संवाददाता
नई दिल्ली: मेज़बान श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज, श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, एसजीबीटी खालसा एलुमनाई और रामजस कॉलेज ने 5वें पीएसपीबी बाबा दीप सिंह बास्केटबॉल (पुरुष एवं महिला) टूर्नामेंट के तीसरे दिन लीग मैचों में आसान जीत दर्ज की। पुरुष वर्ग में मेज़बान श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज ने किरोड़ीमल कॉलेज को 92-8 से हराया। खालसा कॉलेज के अधिराज विक्रम सिंह को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार मिला।

श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स ने एमिटी यूनिवर्सिटी को 55-31 से पराजित किया। एसआरसीसी के भूमित को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार मिला। खालसा एलुमनाई टीम ने हंसराज कॉलेज को 82-58 से हराया। खालसा एलुमनाई के देशमुख माथुर को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार मिला। महिला वर्ग में रामजस कॉलेज ने इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर वूमेन को 61-40 से परास्त किया। रामजस कॉलेज की कोमल को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार दिया गया।


वरिष्ठ पत्रकार
