मार्टिन कुवरा ने हीरो प्रो-एम में अपनी टीम को जीत दिलाई
- उनकी टीम में एमेच्योर गोल्फर नवीन रहेजा, कुंदन कुमार और कर्नल मोहित नासा शामिल थे और इन चारों ने मिलकर 33-अंडर के कुल स्कोर के साथ पहला स्थान हासिल किया
- हीरो मोटोकॉर्प के कार्यकारी चेयरमैन डॉ. पवन मुंजाल ने तीन बार के पीजीए टूर विजेता और हीरो मोटोकॉर्प के ग्लोबल ब्रांड एम्बेसडर अक्षय भाटिया, अभिमन्यु मुंजाल और अलेजांद्रो मार्च के साथ 14-अंडर के सम्मानजनक स्कोर हासिल किया
संवाददाता
गुरुग्राम, 25 मार्च, 2026: फ्रांसीसी पेशेवर गोल्फर मार्टिन कुवरा ने साबित कर दिया कि इस साल हीरो इंडियन ओपन में जिन नामों पर नज़र रखी जानी चाहिए, उनमें वो एक हैं। बुधवार को डीएलएफ गोल्फ एंड कंट्री क्लब में हुए बेहद लोकप्रिय हीरो प्रो-एम टूर्नामेंट में उन्होंने अपनी टीम को जीत दिलाई। उनकी टीम में एमेच्योर गोल्फर नवीन रहेजा, कुंदन कुमार और कर्नल मोहित नासा शामिल थे। इन चारों ने मिलकर 33-अंडर के कुल स्कोर के साथ पहला स्थान हासिल किया।
2.55 मिलियन अमेरिकी डॉलर के हीरो इंडियन ओपन से पहले होने वाले इस अहम तैयारी टूर्नामेंट का फ़ॉर्मेट कुछ इस तरह होता है कि तीन शौकिया गोल्फरों को एक शीर्ष पेशेवर गोल्फर के साथ जोड़ा जाता है। सुबह के सत्र में सबसे ज़्यादा चर्चा में रही जोड़ियों में से एक में हीरो मोटोकॉर्प के कार्यकारी चेयरमैन डॉ. पवन मुंजाल ने तीन बार के पीजीए टूर विजेता और हीरो मोटोकॉर्प के ग्लोबल ब्रांड एम्बेसडर अक्षय भाटिया के साथ शुरुआत की। उनकी टीम, जिसमें अभिमन्यु मुंजाल और अलेजांद्रो मार्च भी शामिल थे, 14-अंडर के सम्मानजनक स्कोर के साथ टूर्नामेंट में रही।

2020 में टूर जीतने के बाद अपनी अगली सफलता के लिए बेताब एंडी सुलिवन ने अपनी टीम को दूसरे स्थान पर पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई। उनकी टीम में हीरो मोटोकॉर्प के कार्यकारी उपाध्यक्ष संजय भान, एस. भगत और महावीर सिंघवी शामिल थे। वे शीर्ष पर रही टीम से सिर्फ़ एक शॉट पीछे रहते हुए 32-अंडर के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
केन्या और अपने गृह देश में लगातार जीत हासिल करने वाले केसी जार्विस इस सीज़न में एक बड़ी खोज बनकर उभरे हैं। इस दक्षिण अफ़्रीकी गोल्फर ने यह दिखाया कि वे क्या करने में सक्षम हैं। उन्होंने कौशिक दत्ता, मनीष मोटवानी और अरविंद कपूर की अपनी टीम के साथ 30-अंडर का स्कोर बनाकर पोडियम पर जगह बनाई।

दिन के अन्य मुकाबलों में, हरीश गुप्ता (2 फ़ीट) ने होल नंबर 8 पर ‘स्ट्रेटेस्ट ड्राइव’ (सबसे सीधी ड्राइव) प्रतियोगिता जीती। होल नंबर 12 और 5 को ‘क्लोज़ेस्ट टू द पिन’ (पिन के सबसे करीब) प्रतियोगिता के लिए चुना गया था, जिसमें विजय थॉमस 2’10” की दूरी के साथ शीर्ष पर रहे, जबकि अनीश शर्मा 6’6” की दूरी के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
बुधवार को हीरो प्रो-एम में अंत तक मुकाबले में बने रहे शौकिया गोल्फरों ने कई अहम सबक सीखे। ये सबक उन्हें भविष्य में बेहतर शौकिया गोल्फर बनने की अपनी यात्रा में काम आएंगे। हीरो इंडियन ओपन का मुकाबला गुरुवार को यहाँ डीएलएफ गोल्फ एंड कंट्री क्लब में शुरू होगा, जब पहला राउंड सुबह 6:25 बजे (स्थानीय समय) शुरू होगा।

वरिष्ठ पत्रकार
