April 12, 2026

sajwansports

sajwansports पर पड़े latest sports news, India vs England test series news, local sports and special featured clean bold article.

मिरांडा, हंसराज और स्टनर्स 5वें पीएसपीबी बाबा दीप सिंह बास्केटबॉल टूर्नामेंट में जीते

  • महिला वर्ग में मिरांडा हाउस ने हंसराज कॉलेज को 53-18 से पराजित किया
  • पुरुष वर्ग में हंसराज कॉलेज ने रामजस कॉलेज को 63-38 से शिकस्त दी
  • स्टनर्स एकेडमी ने खालसा एलुमनी को 105-87 से परास्त किया

संवाददाता

नई दिल्ली: 5वें पीएसपीबी बाबा दीप सिंह बास्केटबॉल (पुरुष और महिला) टूर्नामेंट के छठे दिन मिरांडा हाउस, हंसराज कॉलेज और स्टनर्स एकेडमी ने आसान जीत हासिल की। इस टूर्नामेंट का आयोजन श्री गुरु तेग बहादुर कॉलेज द्वारा किया जा रहा है। महिला वर्ग में मिरांडा हाउस ने हंसराज कॉलेज को 53-18 से पराजित किया। ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार मिरांडा हाउस की दीक्षिता को दिया गया।

   पुरुष वर्ग के मैचों में हंसराज कॉलेज ने रामजस कॉलेज को 63-38 से शिकस्त दी। ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार हंसराज कॉलेज के सार्थक को दिया गया। एक अन्य मैच में स्टनर्स एकेडमी ने खालसा एलुमनी को 105-87 से परास्त किया। ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार स्टनर्स एकेडमी के जयंत कादयान को दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *