श्याम लाल कॉलेज ने जीता पीएसपीबी बाबा दीप सिंह हॉकी खिताब
- श्याम लाल कॉलेज ने गत चैंपियन श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज को एकतरफा मुकाबले में 7-1 से करारी शिकस्त दी
संवाददाता
नई दिल्ली। श्याम लाल कॉलेज ने गत चैंपियन मेजबान श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज को एकतरफा मुकाबले में 7-1 से पराजित कर पांचवें पीएसपीबी बाबा दीप सिंह हॉकी टूर्नामेंट में पुरुष वर्ग का खिताब जीत लिया। खिताबी मुकाबले के दौरान श्याम लाल कॉलेज की जीत में प्रत्युष सिंह जग्गी और पंकज ने दो-दो गोल किए नंद किशोर, नवीन और मन मोहन ने एक-एक गोल किया। खालसा कॉलेज के लिए रुशिल ने एकमात्र गोल किया। श्याम लाल कॉलेज के खिलाडी के रोहित को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।

पूर्व हॉकी ओलंपिक कप्तान पदमश्री ज़फर इक़बाल, दिल्ली शिक्षा निदेशालय के उप-निदेशक (खेल), एस. सुनील, मशहूर कॉमेंटेटर पदमश्री डॉ. रवि चतुर्वेदी, राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार विजेता हॉकी के इतिहासकार के अरुमुगम, इंदरप्रीत कौर, डारेक्टर, फिजिकल एडुकेशन एंड स्पोर्ट्स, श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज, ने खिलाडियों को ट्रॉफी व पदक प्रदान किए।
इस मौके पर ज़फर इक़बाल ने सभी खिलाडियों से लगातार मेहनत करते रहने की अपील करते हुए हॉकी को बढ़ावा देने के लिए आयोजकों के प्रयासों की सराहना की। टूर्नामेंट के प्रायोजक थे पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (पीएसपीबी) अयोथ वेदा, एसएनएस और एचएस स्पोर्ट्स।

सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर: मोहम्मद कामिल (श्याम लाल कॉलेज)। सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर: सौरभ (खालसा कॉलेज)।सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर: सागर (हंसराज कॉलेज)। सर्वश्रेष्ठ फॉरवर्ड: प्रत्युष सिंह जग्गी (श्याम लाल कॉलेज, सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी)। टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: राहुल शर्मा (खालसा कॉलेज), ( एच एस स्पोर्ट्स द्वारा प्रायोजित)। नया पुरस्कार – होनहार और प्रभावशाली प्रदर्शन के लिए पोटेंशियल अनलीश्ड टीम पुरस्कार: हंसराज कॉलेज।


वरिष्ठ पत्रकार
