श्याम लाल कॉलेज पीएसपीबी बाबा दीप सिंह हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में
- श्याम लाल कॉलेज ने किरोड़ी मल कॉलेज को 7-0 से रौंदा
- हंसराज कॉलेज ने सेंट स्टीफन्स कॉलेज को 8-0 से करारी शिकस्त दी
- महिला वर्ग में विवेकानंद कॉलेज ने भारती कॉलेज को 3-0 से पराजित किया
संवाददाता
नई दिल्ली। श्याम लाल कॉलेज ने लगातार पांचवीं जीत के साथ पांचवें पीएसपीबी बाबा दीप सिंह हॉकी (पुरुष एवं महिला) टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज के मैदान में जारी टूर्नामेंट के मुकाबले श्याम लाल कॉलेज और हंसराज कॉलेज ने पुरुष वर्ग में बड़े अंतर से जीत दर्ज की। श्याम लाल कॉलेज ने किरोड़ी मल कॉलेज को 7-0 से रौंद कर फाइनल में प्रवेश किया। श्याम लाल कॉलेज की एकतरफा जीत में प्रत्युष सिंह जग्गी, नंद किशोर और पंकज ने दो-दो गोल किए। मनमोहन ने एक गोल किया। पंकज को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।

पुरुष वर्ग के एक अन्य मैच में हंसराज कॉलेज ने सेंट स्टीफन्स कॉलेज को 8-0 से करारी शिकस्त दी। गौरव जू. ने पांच गोल किए। अभिषेक, सागर यादव और गौरव झा ने एक-एक गोल किया। गौरव जू. को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला। महिला वर्ग में विवेकानंद कॉलेज ने भारती कॉलेज को 3-0 से पराजित किया। विजेता के लिए शुभम, राखी और निकिता ने गोल किए। शुभम को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।


वरिष्ठ पत्रकार
