March 26, 2026

sajwansports

sajwansports पर पड़े latest sports news, India vs England test series news, local sports and special featured clean bold article.

सोनी नेटवर्क पर होगा हीरो इंडियन ओपन का सीधा प्रसारण

  • गोल्फ फ़ैन्स भारत के राष्ट्रीय गोल्फ़ ओपन का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स टेन 2 और सोनी लिव पर देख सकेंगे

संवाददाता

गुरुग्राम, 26 मार्च, 2026: एशिया के सबसे प्रतिष्ठित गोल्फ़ टूर्नामेंटों में से एक हीरो इंडियन ओपन (Hero Indian Open) का 2026 संस्करण सोनी नेटवर्क (Sony Network) पर सीधे प्रसारित किया जाएगा। इस संबंध में घोषणा आज की गई। यह टूर्नामेंट, जिसमें इस साल US$ 2.55 मिलियन की भारी-भरकम इनामी राशि रखी गई है, सोनी नेटवर्क के सोनी स्पोर्ट्स टेन 2 (लीनियर) के साथ-साथ लोनी लिव (ओटीटी) प्लेटफ़ॉर्म पर भी दिखाया जाएगा।

हीरो इंडियन ओपन 2026 में कुछ सबसे रोमांचक प्रतिभाएँ शामिल हैं और यह अब तक के सबसे मज़बूत टूर्नामेंटों में से एक है। इसमें हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) के ग्लोबल ब्रांड एम्बेसडर और तीन बार के पीजीए टूर (PGA Tour) विजेता अक्षय भाटिया, मौजूदा चैंपियन यूजेनियो चकारा, और 2018 ओपन चैंपियनशिप के विजेता फ्रांसेस्को मोलिनारी खेल रहे हैं।

   डीपी वर्ल्ड टूर (DP World Tour) और इंडियन गोल्फ यूनियन (Indian Golf Union) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित हीरो इंडियन ओपन में ज़बरदस्त मुक़ाबला आज से शुरू हो गया है और रविवार, 29 मार्च तक डीएलएफ गोल्फ एंड कंट्री क्लब (DLF Golf and Country Club) में जारी रहेगा। इस हफ़्ते 26 देशों के कुल 138 खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं।

  • समय (सोनी स्पोर्ट्स टेन 2 और लोनी लिव पर):-
  • गुरुवार: दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक
  • शुक्रवार: दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक
  • शनिवार: दोपहर 1:30 बजे से शाम 6 बजे तक
  • रविवार: दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *