October 24, 2025

sajwansports

sajwansports पर पड़े latest sports news, India vs England test series news, local sports and special featured clean bold article.

उत्तराखंड की टीम की लगातार दूसरी जीत

  • 31वें नेहरू गर्ल्स हॉकी टूर्नामेंट के अपने दूसरे मुकाबले में राजकीय इंटर कॉलेज (भेल, रानीपुर, हरिद्वार) ने गुजरात के एसआर हाई स्कूल (देवगढ़ बारिया, दाहोद) को 2-1 से हराया
  • उत्तराखंड की टीम के लिए दूसरा गोल करने वाली लेफ्ट-आउट करीना को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित गया

संवाददाता

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर, 2025: राजकीय इंटर कॉलेज (भेल, रानीपुर, हरिद्वार) ने 31वें नेहरू गर्ल्स हॉकी टूर्नामेंट 2025 में अपना अभियान आगे बढ़ाते हुए लगातार दूसरी जीत दर्ज की। उत्तराखंड की अंडर-17 बालिका टीम ने शुक्रवार को गुजरात के एसआर हाई स्कूल (देवगढ़ बारिया, दाहोद) को 2-1 से पराजित किया।  

  शुक्रवार को राजधानी दिल्ली स्थित शिवाजी स्टेडियम में खेले गए फेस-2 लीग के इस मुकाबले में उत्तराखंड की छात्राएं उतरीं और उन्होंने पूरे समय तक विपक्षी टीम पर दबदबा बनाए रखा। हरिद्वार के राजकीय इंटर कॉलेज की कप्तान बीना ने अपनी टीम का खाता खोला, जब उन्होंने 35वें मिनट में मिले पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में तब्दील कर दिया। इसके चार मिनट बाद ही करीना ने एक आकर्षक मैदानी गोल करके उत्तराखंड की टीम की बढ़त 2-0 कर दी थी।

लेकिन बारिया सावित्रीबेन ने मैदानी गोल करके स्कोर 1-2 कर दिया। लेकिन इसके बाद निर्धारित समय में कोई गोल नहीं हुआ और हरिद्वार की टीम को दूसरी जीत मिल गई। हूटर बजने के बाद फॉरवर्ड करीना को अग्रिम पंक्ति में शानदार खेल दिखाने और गोल करने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *