March 21, 2026

sajwansports

sajwansports पर पड़े latest sports news, India vs England test series news, local sports and special featured clean bold article.

खालसा और हंसराज के बीच पीएसपीबी बाबा दीप सिंह हॉकी मैच 1-1 से ड्रा

  • आईजीआईपीईएसएस और किरोड़ी मल कॉलेज के बीच भी मैच 2-2 से ड्रा पर समाप्त हुआ
  • महिला वर्ग में श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज ने भारती कॉलेज को 3-0 से हराया

संवाददाता

नई दिल्ली। श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज और हंसराज कॉलेज के बीच पांचवें पीएसपीबी बाबा दीप सिंह हॉकी (पुरुष एवं महिला) टूर्नामेंट में पुरुष वर्ग का मुकाबला 1-1 से ड्रा रहा। गौरव झा ने गोल कर हंसराज को बढ़त दिलाई जबकि खालसा कॉलेज के लिए तनुज ने बराबरी का गोल करके स्कोर 1-1 कर दिया। तनुज को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।

   इंदिरा गांधी शारीरिक शिक्षा एवं खेल विज्ञान संस्थान (आईजीआईपीईएसएस) और किरोड़ी मल कॉलेज के बीच भी मैच 2-2 से ड्रा पर समाप्त हुआ। चिराग ने पहला गोल करके किरोड़ी मल कॉलेज को बढ़त दिलाई। आईजीआईपीईएसएस के ध्रुव ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर 1-1 से बराबरी दिलाई। इसके बाद शेषनाथ सिंह ने आईजीआईपीईएसएस को 2-1 से बढ़त दिला दी। ऐसे में किरोड़ी मल कॉलेज के समर सिंह ने पेनाल्टी स्ट्रोक पर गोल कर 2-2 से मैच ड्रा करा लिया। आईजीआईपीईएसएस के शेषनाथ सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।

   महिला वर्ग में श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज ने भारती कॉलेज को 3-0 से हराया। अंशु ने दो गोल किए, अंजलि ने एक गोल किया। अंशु को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *