July 27, 2025

sajwansports

sajwansports पर पड़े latest sports news, India vs England test series news, local sports and special featured clean bold article.

जुबा संघा और ईमी फुटबॉल दिल्ली बी डिवीजन लीग के सुपर आठ में

ईमी ने अशोका एफसी को 12-0 से रौंद डाला

जुबा संघा ने बी बी स्टार्स को 2-0 से परास्त कर लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

कॉसमॉस ने वीनस पर 4-0 से जीत दर्ज की

संवाददाता

फुटबॉल दिल्ली बी डिवीजन लीग के रोमांचक मुकाबले में जुबा संघा ने बी बी स्टार्स को 2-0 से परास्त कर लगातार पांचवीं जीत दर्ज की। इस जीत के साथ विजेता टीम ने सुपर आठ के वर्ग में स्थान पक्का कर लिया है। इवान रेड्डी और हिमांशु राय ने एक-एक गोल किए।

 

सोमवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए दिन के पहले मैच में नई दिल्ली हीरोज ने कॉलेजियंस क्लब को 1-1 की बराबरी पर रोक कर महावपूर्ण अंक छीन लिया। कॉलेजियंस क्लब ने 56वें मिनट में जसप्रीत के गोल से बढ़त बनाई। लेकिन 74वें मिनट में जोश खुमंथेम ने बराबरी का गोल दाग दिया।

 

   डॉ. अंबेडकर स्टेडियम पर खेले गए मैचों में ईमी ने अशोका एफसी को 12-0 से रौंद डाला। कॉसमॉस ने वीनस पर चार गोलों की जीत दर्ज की। पहली आठ टीमों में स्थान पा चुकी ईमी के लिए लेटमिलियन ने तिकड़ी जमाई। अमन, देवरानी और मांगते ने दो-दो गोल और सिराज, केएमई और डेविड ने एक-एक गोल बांटे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *