June 16, 2025

sajwansports

sajwansports पर पड़े latest sports news, India vs England test series news, local sports and special featured clean bold article.

जूनियर गर्ल्स नेशनल फुटबॉल: दीपिका पाल दिल्ली की कप्तान

  • डीएसए अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने बताया कि दिल्ली की टीम 12 अगस्त को मिजोरम के खिलाफ खेलकर अपने अभियान की शुरुआत करेगी

संवाददाता

दीपिका पाल आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में खेली जाने वाली जूनियर गर्ल्स नेशनल फुटबॉल चैम्पियनशिप में दिल्ली की कप्तान होंगी जबकि 22 सदस्यीय टीम की उप-कप्तान तारिणी सिब्बल को बनाया गया है। यह जानकारी दिल्ली सॉकर एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने दी। टीम के हेड कोच सतीश बग्गा, सहायक कोच राम सिंह भोला, मैनेजर अंजलि और फिजियो अलिना नाज होंगे। अनुज के अनुसार, महीने भर के कैम्प के बाद चुनी गई टीम पूरी तरह फिट है। दिल्ली अपने अभियान की शुरुआत 12 अगस्त को मिजोरम के खिलाफ खेलकर करेगी। अन्य टीमें ओडिशा और छत्तीसगढ़ हैं।

   दिल्ली की टीम इस प्रकार है:- आहाना जावा, अक्षिता स्वामी, एंजेल ग्रोवर, दीपिका पाल (कप्तान), दीवा, एस्थर, टिंगोकिम हावकिप, हेमलता, जिव्या यादव, लिंगदेकिम, मनस्वी रानी, नीतिका नेगी, नायसा बेदी, परमजीत कौर, प्रेष्ठा शर्मा, रीत सभरवाल, रिबांसी जामु, समृद्धि त्रिपाठी, संगीता, तान्या सिंह, तारिणी सिब्बल (उप-कप्तान), तेस्विनी शर्मा, याना सिंह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *