डीएसए ‘ए’ डिवीजन फुटबॉल लीग में दिन के दोनों मैच ड्रा रहे
- बंगदर्शन एफसी और ईमी हीरोज एफसी के बीच 2-2 की बराबरी पर छूटा
- पश्चिम हीरोज एफसी और एमिटी इंडियन नेशनल एफसी ने 1-1 से ड्रा खेला
संवाददाता
नई दिल्ली। डीएसए ‘ए’ डिवीजन फुटबॉल लीग में दिन के दोनों मुकाबले ड्रा पर समाप्त हुए। शनिवार को पूर्व दिल्ली स्थित ईस्ट विनोद नगर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए मुकाबलों में बंगदर्शन एफसी और ईमी हीरोज एफसी के बीच 2-2 की बराबरी पर छूटा जबकि पश्चिम हीरोज एफसी और एमिटी इंडियन नेशनल एफसी ने 1-1 से ड्रा खेला। इस तरह चारों टीमों ने इन ड्रा से एक-एक अंक बांट लिया।

दिन के पहले मुकाबले में बंगदर्शन एफसी और ईमी हीरोज एफसी के बीच स्कोर 2-2 रहा की बराबरी पर बंगदर्शन एफसी के कप्तान आशु नैथानी ने 24वें मिनट में मैच का शुरुआती गोल दागा और उनके गोल से बंगदर्शन 1-0 की बढ़त के साथ हाफ टाइम ब्रेक पर गई। लेकिन हाफ टाइम के ठीक बाद डिफेंडर थोंगपु के 53वें मिनट के गोल से ईमी हीरोज 1-1 की बराबरी पर आ गई। कुछ देर बाद स्थानापन्न संदीप समल ने 67वें मिनट में गोल करके बंगदर्शन को फिर से बढ़त पर ला दिया। लेकिन 85वें मिनट में मिली पेनल्टी किक पर स्थानापन्न मिडफील्डर लेर्सन ने इस आसान मौके को गोल में तब्दील करके ईमी हीरोज को 2-2 की बराबरी पर दिलाकर मैच ड्रा कर दिया।

दिन के दूसरे मुकाबले में पश्चिम हीरोज एफसी और एमिटी इंडियन नेशनल एफसी ने 1-1 से ड्रा खेला। पश्चिम हीरोज को मिडफील्डर अमन ने 29वें मिनट में 1-0 की बढ़त बनाई। इस गोल बदौलत पश्चिम हीरोज 1-0 की बढ़त के साथ हाफ टाइम ब्रेक पर गई। दूसरे हाफ में स्थानापन्न फॉरवर्ड धर्मेंदर ने 86वें मिनट में गोल करके एमिटी इंडियन नेशनल को हार से बचा लिया।


वरिष्ठ पत्रकार
