July 4, 2025

sajwansports

sajwansports पर पड़े latest sports news, India vs England test series news, local sports and special featured clean bold article.

दिल्ली सब-जूनियर व जूनियर तैराकी चैंपियनशिप में लड़के और लड़कियों ने जमकर चुनौती पेश की

  • श्यामा प्रसाद मुखर्जी तरणताल परिसर में चैंपियनशिप का उद्घाटन दिल्ली तैराकी संघ की एडहॉक कमेटी के अध्यक्ष सीताराम साहू, सदस्य विजय कुमार और पंजाब स्विमिंग एसोसिएशन के सीईओ बलराज शर्मा ने किया

संवाददाता

नई दिल्ली 4 जुलाई 2025: देश की राजधानी के तैराकों ने 59वीं दिल्ली राज्य सब-जूनियर एवं जूनियर तैराकी चैंपियनशिप में जमकर अपनी चुनौती पेश की। शुक्रवार को दिल्ली स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी तरणताल परिसर में चैंपियनशिप का उद्घाटन दिल्ली स्विमिंग एसोसिएशन का कामकाज संभाल रही एडहॉक कमेटी के अध्यक्ष सीताराम साहू, सदस्य विजय कुमार और पंजाब स्विमिंग एसोसिएशन के सीईओ बलराज शर्मा ने किया। 7 जुलाई तक चलने वाली इस चैंपियनशिप में 410 से अधिक लड़के और लड़कियां भाग ले रही है।

   पहले दिन 800 मी फ्री-स्टाइल अंडर-17 में युवराज सिंह ने 8 मिनट 54.42 सेकेंड का समय निकालकर चैम्पियनशिप का पहला गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वंश ने दूसरा और धनुष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह लड़कियों में आन्य रावत ने 9 मिनट 56.59 सेकेंड समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। तितिक्षा रावत ने दूसरा और प्राकृति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

अंडर-14 लड़कों में रक्षित टोकस ने 9 मिनट 48.55 सेकेंड लेकर पहला स्थान प्राप्त किया। विशु मौर्य ने दूसरा और मानव लाकर ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों में अमीरा सिंगल ने 10 मिनट 55.47 सेकेंड का समय निकालकर पहला स्थान पाया। यादवी नेगी दूसरे और प्रांजल तीसरे स्थान पर रहीं।

लड़कों के अंडर-12 400 मीटर फ्री-स्टाइल स्पर्धा में विराट ने पहला, नियमित ने दूसरा और तेजस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों में मारिया ने पहला, स्नेहा ने दूसरा और रमैया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों की अंडर-17 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक स्पर्धा का गोल्ड ध्रुव ने जीता। वीर चावला ने दूसरा और तनुष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों के अंडर-14 ब्रेस्ट स्ट्रोक में रक्षित सबसे आगे रहे। ज्ञान जैन ने दूसरा परंजय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों के अंडर-17 200 मी ब्रेस्ट स्ट्रोक में वंशिका ने बाजी मारी। श्रेया ने दूसरा और शीरजा अग्रवाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चैम्पियनिशप के पहले दिन पूर्व इंटरनेशनल तैराक मीनाक्षी पाहुजा और कोच व प्रशासक स्टेडियम के संजय बिष्ट और सुरक्षा का इंतजाम देख रहे उमेश तिवारी ने खिलाड़ियों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *