July 7, 2025

sajwansports

sajwansports पर पड़े latest sports news, India vs England test series news, local sports and special featured clean bold article.

नोएडा सिटी सुपर लीग में, ईमी और कॉलेजियंस में घमासान

  • ईमी हीरोज ने कॉलेजियंस एफसी को 3-3 की बराबरी पर रोक कर डीएसए ‘ए’ डिवीजन के रोमांचक मुकाबले में अंक बांटे
  • नोएडा सिटी एफसी ने जुबा संघा को 4-1 से हरा कर सुपर सिक्स में स्थान पक्का किया

संवाददाता

ईमी हीरोज ने कॉलेजियंस एफसी को 3-3 की बराबरी पर रोक कर डीएसए ‘ए’ डिवीजन के रोमांचक मुकाबले में अंक बांट लिए। राजधानी दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए एक अन्य मैच में नोएडा सिटी एफसी ने जुबा संघा को 4-1 से हरा कर सुपर सिक्स में स्थान पक्का किया। नोएडा सिटी एफसी की जीत में वाजिद अली ने 2 और चक्षदीप और मृदुल ने 1-1 गोल जमाए।

   कॉलेजियंस के लिए प्लेयर ऑफ द मैच शौर्य रावत ने दो दर्शनीय गोल जमाए। एक गोल पुष्कर देव ने किया। ईमी के गोल भी लाजवाब रहे। यांगखोंग हाओकिप के दो खूबसूरत गोलों और रिचर्ड लुंजाठांग के गोल से मुकाबला 3-3 की बराबरी पर समाप्त हुआ। कॉलेजियंस ने आखिरी दस मिनट में गजब का खेल दिखाया और पुष्कर और शौर्य रावत के गोलों से हार बचा ली।

   जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पर खेले गए लीग के अब तक के सबसे संघर्षपूर्ण मैच में ईमी ने मजबूत बढ़त बनाने के बाद जरा सी ढील छोड़ी और प्रतिद्वंद्वी ने मौके का फायदा उठाते हुए बराबरी पा ली। नोएडा एफसी ने आज की जीत के साथ सुपर लीग में स्थान पक्का कर लिया है। तीसरे ही मिनट में वाजिद अली के गोल से बढ़त बनाने के बाद नोएडा ने खेल पर पकड़ बनाई और प्रतिद्वंद्वी को वापसी का मौका नहीं दिया। पराजित जुबा संघा का इकलौता गोल पदम ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *