March 6, 2026

sajwansports

sajwansports पर पड़े latest sports news, India vs England test series news, local sports and special featured clean bold article.

श्याम लाल कॉलेज (प्रातः) ने जीता इंटर कॉलेज कबड्डी खिताब

  • तीन दिनों तक चले राउंड रोबिन लीग मुकाबलों के बाद श्याम लाल कॉलेज (प्रातः) प्रथम, डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज द्वितीय और हंसराज कॉलेज तृतीय रहे

संवाददाता

नई दिल्ली। श्याम लाल कॉलेज (प्रातः) ने दिल्ली यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज कबड्डी टूर्नामेंट 2026 में पुरुष वर्ग का खिताब जीत लिया। श्याम लाल कॉलेज के अनुज नेगी, दीपांशु कसाना, अक्षय कुमार और आदित्य शर्मा का प्रदर्शन विशेष रूप से सराहनीय रहा। आर्यभट्ट कॉलेज में तीन दिनों तक चले राउंड रोबिन लीग मुकाबलों के बाद श्याम लाल कॉलेज (प्रातः) प्रथम, डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज द्वितीय और हंसराज कॉलेज तृतीय रहे। 

   श्याम लाल कॉलेज ने हंसराज कॉलेज को 41–22 से और आई.जी.आई.पी.ई.एस.एस. को 30–21 से हराया। एक लीग मैच में डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज ने श्याम लाल कॉलेज को 29–26 से मात दी। श्याम लाल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. रबि नारायण कर ने टीम को चैंपियन बनने पर बधाई दी। 

श्याम लाल कॉलेज की चैंपियन टीम:- अनुज नेगी, दीपांशु कसाना, अक्षय कुमार, आदित्य शर्मा, नितेश, सचिन, विशाल, अंशु, पंकज, उज्जवल राणा, नागेश मीणा, अभिषेक राउत। कोच: योगेंद्र कुमार 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *