12वें पद्मश्री श्याम लाल मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट में श्याम लाल कॉलेज (प्रातः) की लगातार दूसरी जीत
- पुरुष वर्ग में मेजबान टीम ने एमिटी यूनिवर्सिटी को 7-0 से हराया
संवाददाता
नई दिल्ली: मेजबान श्याम लाल कॉलेज (प्रातः) ने एमिटी यूनिवर्सिटी को 7-0 से पराजित कर 12वें पद्मश्री श्याम लाल मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट के पुरुष वर्ग में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। प्रत्यूष सिंह जग्गी को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला। विजेता टीम के लिए प्रत्यूष सिंह जग्गी और हर्ष शर्मा ने दो-दो गोल तथा नंद किशोर, भूपेंद्र और रोहित ने एक-एक गोल किया।

श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स ने एसएलसी एलुमनी को कांटे के संघर्ष 4-3 से मात दी। विजेता टीम के ऋतिक को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला। श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के लिए करण पाल, नकुल, सुमित और ऋतिक ने एक-एक गोल किया। एसएलसी एलुमनी की ओर से शशिकांत ने दो और डीएस जग्गी ने एक गोल किया।
इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंस ने श्याम लाल बी टीम को 3-2 से मात दी। विजेता टीम के हर्ष यादव दो गोल कर प्लेयर ऑफ द मैच बने। गुरमुख ने एक गोल किया। श्याम लाल बी टीम के लिए अतुल और आदित्य ने एक-एक गोल किया। किरोड़ी मल कॉलेज ने एमिटी को 2-1 से हराया। प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड पाने वाले चिराग ने विजेता टीम के दोनों गोल किए।

वरिष्ठ पत्रकार
