20वीं वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन: एलेक्स मटाटा और लिलियन कासैट रेंगरुक ने दिखाई केन्याई ‘हॉर्स’ पॉवर, तो भारतीय एलीट वर्ग में विजेता बने अभिषेक पाल और सीमा
- मटाटा (59:50 मिनट) एक मात्र एथलीट रहे, जिन्होंने एक घंटे के अंदर 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन पूरी की
- लिलियन कासैट रेंगरुक ने एक घंटे सात मिनट और 20 सेकेंड समय के साथ अंतरराष्ट्रीय एलीट महिला वर्ग के खिताब अपने नाम किया
- भारतीय एलीट वर्ग में अभिषेक पाल ने पुरुषों और सीमा ने महिलाओं का खिताब जीता
- उत्साह, पसीना और थकान के बीच वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन का जश्न मनाते हुए 40,500 से ज़्यादा धावक दौड़े
संवाददाता
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर, 2025: रविवार की यह सुबह काफी यादगार सुबह थी क्योंकि एलीट रनर्स के साथ 40,500 से ज़्यादा दिल्ली वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन के 20वें संस्करण में दौड़े, जिसमें दिल्ली वासी सुबह उठाकर राजधानी की सकड़ों में दौड़े और अपने पसीने, भारी पैर, फूलती सांसों और थकान पर विजय पाते हुए हुए जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में फिनिशर लाइन पार कर गए। एलेक्स मटाटा और उनकी हमवतन लिलियन कासैट रेंगरुक ने क्रमश: अंतरराष्ट्रीय एलीट पुरुष व महिला वर्ग के खिताब जीतकर केन्याई पॉवर का प्रदर्शन किया। भारतीय एलीट वर्ग में अभिषेक पाल और सीमा ने बाजी मारी।
एलेक्स मटाटा ने एक घंटे से कम समय (59:50 मिनट) निकालकर एलीट अंतराष्ट्रीय पुरुष वर्ग में बाजी मारी जीती। इथोपिया के बायेलिगन तेशेगर (1:00:22) उप-विजेता बने और उनसे महज तीन सेकेंड पीछे रहे केन्या के जेम्स किप्कोगे (1:00:25) तीसरे स्थान पर रहे। एलीट अंतराष्ट्रीय महिला वर्ग का खिताब लिलियन कासैट रेंगरुक ने एक घंटे सात मिनट और 20 सेकेंड समय के साथ जीता। केन्याई धाविका से केवल एक सेंकेंड पीछे रही इथोपिया की मेलाल सियोउम बिराटू ने 1:07:21 समय निकाल दूसरा स्थान हासिल किया। उनकी हमवतन मुलाट टेक्ले 1:07:29 को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।
अभिषेक पाल 1:04:17 समय के साथ भारतीयों के एलीट पुरुष वर्ग में विजेता बने। यह उनका तीसरा वीडीएचएम खिताब है। किरन मात्रे ने 1:04:17 समय निकलकर दूसरा स्थान हासिल किया। डॉ. कार्तिक करकरे ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 1:05:16 समय के साथ पहली बार वीडीएचएम में पोडियम फिनिश किया।
वहीं, हिमाचल के चंबा की सीमा ने भारतीय एलीट महिला वर्ग में दबदबा कायम किया। उन्होंने 1 घंटा 11 मिनट 23 सेकेंड के अपने सर्वश्रेष्ठ समय निकालकर रेस जीती। उजाला 1:15:41 समय लेकर उपविजेता बनी जबकि संजिवनी जाधव (1:15:52) ने तीसरे स्थान पर रहकर पोडियम फिनिश किया।
रविवार की सुबह भारत की राजधानी उत्सव के माहौल में था, जिसमें हर वर्ग के प्रतिभागी, चाहे वो पेशेवर, छात्र, सैनिक हों या वरिष्ठ नागरिक ही क्यों ना हों- आयोजन स्थल पर उमड़े और माहौल त्योहारमयी हो गया। शहर की सड़कें रंगों और सौहार्द के एक जीवंत कैनवास में बदल गईं, क्योंकि सभी प्रतिभागियों ने रेस के #BreakingBarriers के साथ इस रोड रेस के 20वें संस्करण का जश्न मनाया।
इस वर्ष के आयोजन में एक बार फिर ग्रेट दिल्ली रन, चैंपियंस विद डिसेबिलिटी रन और सीनियर सिटीजन रन जैसी श्रेणियों के माध्यम से समावेशिता और विविधता का जश्न मनाया गया। हर एक रेस कैरोगरी में अदम्य मानवीय भावना की प्रतिध्वनि थी। 14,000 से अधिक प्रतिभागियों ने ग्रेट दिल्ली रन का उपयोग अपने दिल के करीब सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए किया।
इस प्रतिष्ठित दौड़ को दिल्ली के माननीय उपराज्यपाल श्री विनय कुमार सक्सेना, केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान सहित कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। साथ ही, थलसेना, नौसेना और वायुसेना के शीर्ष अधिकारी भी मौजूद थे।
पहली बार, तीनों रक्षा बलों ने वरिष्ठ अधिकारियों को प्रतिभागियों के रूप में मैदान में उतारा, जिनका नेतृत्व एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह, लेफ्टिनेंट जनरल राहुल आर. सिंह और वाइस एडमिरल एल.एस. पठानिया कर रहे थे। जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री श्री उमर अब्दुल्ला ने भी हाफ मैराथन में भाग लिया। साथ ही उनके बेटों ने 10 किलोमीटर की रेस में भाग लिया।
अंतर्राष्ट्रीय इवेंट एम्बेसडर ओलंपिक के दिग्गज कार्ल लुईस ने किनारे से ही उत्साहवर्धन किया। उनके साथ ओलंपिक कांस्य पदक विजेता और प्यूमा एम्बेसडर सरबजोत सिंह और राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेता तेजस्विन शंकर भी शामिल हुए। इस सबने इवेंट में स्टार पावर का तड़का लगाया।
अंतरराष्ट्रीय इवेंट एम्बेसडर कार्ल लुईस ने कहा, “एक धावक होने के नाते, मैं हमेशा इस बात से दंग रह जाता हूं कि ये एथलीट इतनी देर तक इतनी तेज़ी से कैसे दौड़ सकते हैं। यह अविश्वसनीय है। आज के पुरुष और महिला कैटॉगरी के धावक अद्भुत थे। अब मैराथन में भी महिलायें खुलकर हिस्सा ले रही है। यह दर्शाता है कि खेल कितनी दूर तक आ गया है।”
दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा, “दिल्ली में यह एक खूबसूरत, ऊर्जा से भरपूर सुबह थी, जिसमें 40,000 से अधिक धावक और 10,000 महिलाओं ने भाग लिया। यह सुबह वास्तव में शहर और इसके लोगों की थी।”
पर्दे के पीछे काम कर रहे 200 वॉलंटियर्स, 400 हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स, दिल्ली पुलिस, डीएमआरसी और एनडीएमसी द्वारा सहायता प्रदान की गई जिस कारण यह आयोजन बिना रुकावट के हो सका। साथ ही दिल्ली सरकार ने आधिकारिक भागीदार के रूप में पूर्ण लोजिस्टिक्स हेल्प प्रदान की। जैसे ही रविवार को राजधानी में सूरज उगा, सड़कें संगीत, उत्साहवर्धक नारों और हजारों कदमों आवाज से गूंज उठीं। यह कदम फिटनेस, एकजुटता और जीवन के प्रति दिल्ली के अटूट उत्साह का उत्सव मनाने ले लिए एक साथ उठे थे।

वरिष्ठ पत्रकार