58वीं दिल्ली स्टेट सब-जूनियर एवं जूनियर एक्वाटिक चैम्पियनशिप शुरू

  • यह 14 से 16 जुलाई चलने वाली इस प्रतियोगिता में दिल्ली के 480 जूनियर व सब-जूनियर विभिन्न स्पर्धा में भाग ले रहे हैं
  • इस का आयोजन दिल्ली स्विमिंग एसोसिएशन की एडहॉक कमेटी के अध्यक्ष बलराज शर्मा व विजय कुमार की देखरेख में हो रहा

संवाददाता

नई दिल्ली 14 जुलाई। 58वीं दिल्ली स्टेट सब-जूनियर एवं जूनियर एक्वाटिक चैम्पियनशिप रविवार से श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्विमिंग पूल कॉम्प्लेक्स में शुरू हो गई। यह 14 से 16 जुलाई तक चलेगी। दिल्ली स्विमिंग एसोसिएशन की एडहॉक कमेटी के अध्यक्ष बलराज शर्मा व विजय कुमार की देखरेख में शुरू हुई इस चैम्पियनशिप में दिल्ली के 480 जूनियर व सब-जूनियर विभिन्न स्पर्धा में भाग ले रहे हैं। इस तीन दिन दिवसीय तैराकी चैम्पियनशिप का उद्घाटन दिल्ली स्विमिंग एसोसिएशन की एडहॉक कमेटी के चेयरमैन बलराज शर्मा ने किया। इस अवसर पर मौजूद  कमेटी के सदस्य विजय कुमार एसपीएम स्विमिंग पूल के प्रशासक चंद्र भूषण ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

   चैम्पियनशिप में तैराकों को ग्रुप 1 (15-17 साल), ग्रुप 2 (12-14 साल) और ग्रुप तीन (10-11 साल) में बांटा गया है जो कि  फ्री-स्टाइल, बटरफ्लाई, बैक स्ट्रोक और ब्रेस्ट स्ट्रोक, व्यक्तिगत मेडले (इसमें प्रतिभागी को चारों स्ट्रोक करने पड़ते हैं), फ्री-स्टाइल रिले और मेडले रिले में 50, 100, 200, 400, 800 व 1500 मीटर की स्पर्धाओं में शिरकत कर रहें।

   बलराज शर्मा ने एसपीएम पूल के प्रशासक चंद्र भूषण और वरिष्ठ कोच  संजय बिष्ट का आयोजन में सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि चैम्पियनशिप का उद्देश्य दिल्ली की तैराक प्रतिभाओं को मौका देना है। उन्होंने कहा कि चैम्पियनशिप के दौरान विभिन्न आयु वर्ग के तैराक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तैराकों को पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह चैम्पियनशिप तैराकी के प्रति जागरूकता बढ़ाने और नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का एक महत्वपूर्ण मंच है।

  • दिन दिवसीय चैम्पियन के पहले दिन के कुछ परिणाम कुछ इस प्रकार हैं-
  • 800 मीटर फ्री-स्टाइल बालक ग्रुप-1

वंश सुहाग- 09:10:87- स्वर्ण पदक

तनुष झांझी- 09:16:07- रजत पदक

युवराज सिंह- 09:35:71- कांस्य पदक

  • 800 मीटर फ्री-स्टाइल बालक ग्रुप-2

हार्षित दलाल- 09:53:36- स्वर्ण पदक

रक्षित टोकस- 10:11:07- रजत पदक

विष्णु मौर्य- 10:21:15- कांस्य पदक

  • 800 मीटर फ्री-स्टाइल बालिका ग्रुप-1

तितिक्षा रावत – 09:48:05- स्वर्ण पदक

यजुषा दहिया- 10:05:08- रजत पदक

निकिता सैनी- 10:36:48- कांस्य पदक

  • 800 मीटर फ्री-स्टाइल बालिका ग्रुप-2

अमिएरा सिंघल – 11:29:77- स्वर्ण पदक

अल्मास आरोड़ा- 11:45:70- रजत पदक

रुबानी चड्ढा- 12:43:88- कांस्य पदक

  • 400 मीटर फ्री-स्टाइल बालक ग्रुप-3

विराट वर्धन- 05:19:57 स्वर्ण पदक

निमित सैनी- 05:54:82- रजत पदक

अदित डागर- 06:21:63- कांस्य पदक

  • 400 मीटर फ्री-स्टाइल बालिका ग्रुप-3

मायरा सिंह साध- 06:28:56- स्वर्ण पदक

कियारा अग्रवाल- 06:43:55- रजत पदक

रिथवी भट्टाचार्य- 06:44:71- कांस्य पदक

  • 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक बालक ग्रुप-1

भाग्य गहलोत- 02:32:98 स्वर्ण पदक

ध्रुव सेजवाल- 02:35:54- रजत पदक

तनुष अरोड़ा- 02:51:57- कांस्य पदक

  • 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक बालक ग्रुप-2

वीर चावला- 02:49:85 स्वर्ण पदक

रक्षित टोकस- 03:10:43- रजत पदक

रणबीर सचदेवा- 03:12:98- कांस्य पदक

  • 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक बालिका ग्रुप-1

हर्षिता लखीना- 03:25:11- स्वर्ण पदक

श्रेया गुप्ता- 03:31:79- रजत पदक

ईभा डूडी- 03:33:57- कांस्य पदक

  • 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक बालिका ग्रुप-2

अवेसोम- 03:04:65- स्वर्ण पदक

लशिका- 03:53:38- रजत पदक

यशना सैनी- 04:05:17- कांस्य पदक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *