June 15, 2025

sajwansports

sajwansports पर पड़े latest sports news, India vs England test series news, local sports and special featured clean bold article.

58वीं दिल्ली स्टेट सब-जूनियर एवं जूनियर एक्वाटिक चैम्पियनशिप में सौम्या ने बनाया नया मीट रिकॉर्ड

  • अर्जुन अवार्डी व पूर्व जाने-माने तैराक भानू सचदेवा की बेटी सौम्या ने 50 मीटर बैक स्ट्रोक बालिका ग्रुप-2 स्पर्धा में 34.26 सेकेंड समय निकालकर 34.32 सेकेंड पुराने रिकॉर्ड को मिली सेकेंड के अंतर से तोड़ा
  • खुशी भट्ट ने 200 मीटर इंडीविजुल मेडले बालिका ग्रुप-1 का स्वर्ण पदक जीता
  • इस चैम्पियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को दिल्ली के जूनियर व सब-जूनियर तैराकों ने 38 विभिन्न स्पर्धा में भाग लिया
  • इस का आयोजन दिल्ली स्विमिंग एसोसिएशन की एडहॉक कमेटी के अध्यक्ष बलराज शर्मा व विजय कुमार की देखरेख में हो रहा

संवाददाता

नई दिल्ली 15 जुलाई। सौम्या सचदेवा ने 58वीं दिल्ली स्टेट सब-जूनियर एवं जूनियर एक्वाटिक चैम्पियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को दिल्ली के तैराकों के चमकदार प्रदर्शन के बीच नया मीट रिकॉर्ड कायम किया। सौम्या ने 50 मीटर बैक स्ट्रोक बालिका ग्रुप-2 स्पर्धा में 34.26 सेकेंड का रिकॉर्ड समय निकाला। अर्जुन अवार्डी व पूर्व जाने-माने तैराक भानू सचदेवा की बेटी ने 34.32 सेकेंड पुराने रिकॉर्ड को मिली सेकेंड के अंतर से तोड़ा। इस बीच खुशी भट्ट ने 200 मीटर इंडीविजुल मेडले बालिका ग्रुप-1 का स्वर्ण पदक जीता।   

 

चैम्पियनशिप के लिहाज से सोमवार एक अच्छा सफल दिन रहा, जहां दिल्ली के तैराकों ने फिर से अधिकतम भागीदारी की और इस आयोजन को दिल्ली स्विमिंग एसोसिएशन की एडहॉक कमेटी बहुत ही पेशेवर तरीके से आयोजित कर रही है। एडहॉक कमेटी के चेयरमैन बलराज शर्मा पूरे समय मौजूद रहे और उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि कार्यक्रम सुचारू रूप से पूरी पारदर्शिता के साथ आयोजित किया जाए। वैसे, सोमवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्विमिंग पूल कॉम्प्लेक्स में कुल 38 स्पर्धा और उनकी हीट्स आयोजित की गई। इस अवसर पर मौजूद कमेटी के सदस्य विजय कुमार, एसपीएम स्विमिंग पूल के प्रशासक चंद्र भूषण आज भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते नजर आए।

•        तीन दिन दिवसीय चैम्पियन के दूसरे दिन के कुछ परिणाम कुछ इस प्रकार हैं-

•        1500 मीटर फ्री-स्टाइल बालक ग्रुप-1

तनुष झांजी- 17:43.39- स्वर्ण पदक

वंश सुहाग- 17:43.63- रजत पदक

दक्षित संखला- 18:39.27- कांस्य पदक

•        1500 मीटर फ्री-स्टाइल बालक ग्रुप-2

रक्षित टोकस- 19:41.15- स्वर्ण पदक

विष्णु मौर्य- 20:52.10- रजत पदक

रक्षित अरोड़ा- 22:22:08- कांस्य पदक

•        1500 मीटर फ्री-स्टाइल बालिका ग्रुप-1

तितिक्षा रावत – 18:57.85- स्वर्ण पदक

यजुषा दहिया- 19:26:80- रजत पदक

निकिता सैनी- 20:12.52- कांस्य पदक

•        1500 मीटर फ्री-स्टाइल बालिका ग्रुप-2

अल्मास आरोड़ा- 23:24.83- स्वर्ण पदक

रुबानी चड्ढा- 25:27.39- रजत पदक

गार्गी- 28:13:46- कांस्य पदक

•        100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक बालिका ग्रुप-1

हर्षिता लखानी- 01:35.31 स्वर्ण पदक

श्रेया गुप्ता- 01:37.89- रजत पदक

श्रीरजा अग्रवाल- 01:41.22- कांस्य पदक

•        100 मीटर बटरफ्लाई बालक ग्रुप-2

आरुष रस्तोगी- 01:05.26- स्वर्ण पदक

प्रणव चिकारा- 01:06.21- रजत पदक

रौनक शर्मा- 01:16.57- कांस्य पदक

•        100 मीटर बटरफ्लाई बालक ग्रुप-3

आदित डागर- 01:40.36 स्वर्ण पदक

अद्वैत टोकस- 01:42.45- रजत पदक

वरुण पुरी – 02:29:89- कांस्य पदक

•        100 मीटर बटरफ्लाई बालिका ग्रुप-1

निकिता सैनी- 01:10.77 स्वर्ण पदक

खुशी भट्ट- 01:12:09- रजत पदक

हर्षिता लखानी- 01:16:67- कांस्य पदक

•        100 मीटर बटरफ्लाई बालिका ग्रुप-2

अमिरा सिंघल- 01:20.29- स्वर्ण पदक

अलमास आरोड़ा- 01:30.64- रजत पदक

नाव्या आडवाणी- 01:31:57- कांस्य पदक

•        100 मीटर बटरफ्लाई बालिका ग्रुप-3

वानिया सिंह सेहरावत- 01:51.79- स्वर्ण पदक

अप्रिल भल्ला- 01:54.67- रजत पदक

अर्पित धनकड़- 02:12.52- कांस्य पदक

•        50 मीटर बैक-स्ट्रोक बालिका ग्रुप-2

सौम्य सचदेवा- 00:34.26- स्वर्ण पदक (नया मीट रिकॉर्ड)

सेहर पुरी- 00:35.94- रजत पदक

पर्ल कालरा- 00:40.48- कांस्य पदक

•        200 मीटर इंडीविजुअल मेडले बालिका ग्रुप-1

खुशी भट्ट- 02:45.46- स्वर्ण पदक

रति सरदार- 03:17.65- रजत पदक

नेहा- 03:38.55- कांस्य पदक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *