February 17, 2026

sajwansports

sajwansports पर पड़े latest sports news, India vs England test series news, local sports and special featured clean bold article.

72 द लीग की नीलामी में हनी बसोया पर लगी सबसे ऊंची बोली

  • हनी को कैपिटल लांसर्स ने 20.5 लाख रुपये में खरीदा
  • 15 साल के कार्तिक सिंह ऑक्शन में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने, जिन्हें मुम्बई एसेस ने 14.40 लाख रुपये में खरीदा
  • अमेरिकी गोल्फर झारेड हैक 15.80 लाख रुपये में सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने

संवाददाता

नई दिल्ली, 16 फरवरी 2026: प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (पीजीटीआई) अपनी पहली लीग (72 द लीग) उतारने जा रहा है, जिसके पहले संस्करण के लिए सोमवार को राजधानी दिल्ली में नीलामी हुई। इस नीलामी में कुल छह शहर-बेस्ड फ्रेंचाइजियों ने टॉप इंडियन गोल्फर्स की बोली लगाई और अपने 1-1 करोड़ रुपये की निर्धारित राशि खर्च करके दस पेशेवर गोल्फरों की टीम बनाई। इस नीलामी में शामिल छह टीमें दिल्ली के कैपिटल लांसर्स, हैदराबाद के चारमीनार चैंपियंस, कोलकाता क्लासिक्स, मुम्बई एसेस, राजस्थान रीगल्स और यूपी प्रोमेथियंस थीं।

हाल ही में कुतुब गोल्फ कोर्स में डीपी वर्ल्ड प्लेयर्स चैंपियनशिप जीतने वाले इन-फॉर्म हनी बसोया टॉप ड्रॉ रहे, उनके बाद युवा खिलाड़ी शुभम जगलान रहे। 10 लाख रुपये के बेस प्राइस पर प्लैटिनम कैटेगरी में रखे गए 29 साल के बसोया को अपने साथ जोड़ने के लिए तीन फ्रेंचाइजियों कैपिटल लांसर्स, राजस्थान रीगल्स और कोलकाता क्लासिक्स ने उत्सुकता दिखाई और बढ़-चढ़ कर बोली लगाई। इस तीन तरफा होड़ के बीच कैपिटल लांसर्स ने बाजी मारते हुए 20.5 लाख रुपये में हनी को अपने साथ जोड़ लिया। डीपी वर्ल्ड प्लेयर्स चैंपियनशिप में 8वां और एसईसीएल छत्तीसगढ़ ओपन गोल्फ चैंपियनशिप में टाई-9वें स्थान पर रहे अर्जुन प्रसाद को यूपी प्रोमेथियंस ने 18 लाख रुपये में खरीदा।

   हालांकि, भरते हुए टैलेंट शुभम जगलान पर सबसे ज़्यादा दिलचस्पी सभी छह फ्रेंचाइजियों ने दिखाई। शुभम को 3 लाख रुपये के बेस प्राइस वाली सिल्वर कैटेगरी में रखा गया था लेकिन ज़बरदस्त बोली लगाई। अंतत: हैदराबाद के चारमीनार चैंपियंस ने 19 लाख रुपये में खरीदा, जो कि उनके बेस प्राइस से छह गुना ज़्यादा था। इस दौरान चारमीनार चैंपियंस को कैपिटल लांसर्स और मुंबई एसेस से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा, जो लगातार 21 वर्षीय इस युवा गोल्फर के लिए दांव बढ़ा रहे थे।

   किशोरवय गोल्फर कार्तिक सिंह भी उम्मीद के मुताबिक एक और हॉट प्रॉपर्टी थे, जिन्हें कैपिटल लांसर्स और चारमीनार चैंपियंस के साथ कड़ी और लंबी बोली के बाद मुम्बई एसेस ने 14.40 लाख रुपये में खरीदा। 15 साल के कार्तिक को 3 लाख रुपये के बेस प्राइस वाली सिल्वर कैटेगरी में रखा गया था और आखिर में वह अपनी शुरुआती कीमत से लगभग पांच गुना पर बिके। युवा खिलाड़ियों के अलावा, नीलामी में अनुभवी भारतीय गोल्फर 60 साल के मुकेश कुमार को भी इनाम मिला, जिन्हें कोलकाता क्लासिक्स ने सात लाख रुपये में खरीदा। अंतरराष्ट्रीय गोल्फरों में, अमेरिका के झारेड हैक 15.80 लाख रुपये के साथ सबसे आगे रहे, जिन्हें कैपिटल लांसर्स ने कुछ आक्रामक बोलियां लगाकर खरीदा।

   ऑक्शन के बारे में बात करते हुए, हनी बैसोया ने कहा, “मैं बहुत एक्साइटेड हूँ। मैंने अपने पेरेंट्स को फ़ोन किया और उन्हें बताया कि मेरा ऑक्शन बहुत अच्छा रहा और वे बहुत एक्साइटेड थे। वे सच में बहुत खुश थे। पिछले तीन हफ़्तों से अच्छी चीज़ें हो रही हैं और मैं सच में, सच में बहुत खुश हूँ, सच में थैंकफ़ुल हूँ। मैं बहुत मेहनत कर रहा हूँ और अब मेरा समय अच्छा चल रहा है।”

   हैदराबाद फ़्रैंचाइज़ी द्वारा खरीदे किए गए शुभम जगलान ने कहा, “मैं 72 द लीग के पहले सीज़न में चारमीनार चैंपियंस को रिप्रेज़ेंट करने के लिए बहुत एक्साइटेड और ऑनरेबल महसूस कर रहा हूँ। मुझे पता है कि मनु (गंडास) हमारी टीम में होंगे, जिसके लिए मैं बहुत एक्साइटेड हूँ और सीज़न शुरू हो जाएगा।”

   ऑक्शन में 7 अलग-अलग देशों के कुल 12 फ़ॉरेन प्रोफ़ेशनल गोल्फरों को चुना गया। ऑक्शन में सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी झारेड हैक ने कहा, “मैं सच में बहुत एक्साइटेड हूं कि मुझे कैपिटल लांसर्स ने ड्राफ्ट किया है। मैंने सुना है कि हनी बैसोया भी मेरी टीम में हैं, जो एक्साइटिंग होगा। मुझे इस साल उनके साथ कुछ बार खेलने का मौका मिला है, तो शायद हम कुछ मैच प्ले स्टफ के लिए जोड़ी बना सकें। मैं भी एक्साइटेड हूं क्योंकि मैं यहां कुछ हफ़्ते से सिर्फ़ टूर्नामेंट खेल रहा हूं, इसलिए यह एक मज़ेदार, एक्साइटिंग, अलग फ़ॉर्मेट होगा।”

   जैसा कि आप जानते हैं कि पीजीटीआई और गेम ऑफ़ लाइफ़ स्पोर्ट्स (जीओएलएस) द्वारा मिलकर लॉन्च किया गया 72 द लीग का पहला एडिशन 21 फरवरी को शुरू होगा और यह दिल्ली-एनसीआर के तीन सबसे मशहूर गोल्फ़ वेन्यू — क्लासिक गोल्फ़ एंड कंट्री क्लब, जेपी ग्रीन्स और कुतुब गोल्फ़ कोर्स में होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *