लिली पहले ही प्रयास में वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन की सर्वश्रेष्ठ भारतीय महिला बनीं जबकि सावन बेस्ट देकर टॉप पर रहे

  • सेना के सावन बरवाल और पुनीत यादव अपने-अपने बेस्ट प्रदर्शन के साथ भारतीय एलीट पुरुष वर्ग में शीर्ष दो स्थानों पर रहे
  • शीर्ष पर रहीं तीनों भारतीय महिला एलीट धाविकाओं को मांसपेशीय खिंचाव से जूझना पड़ा
  • लिली की पिंडी और कविता की ग्रोइंग मसल खिची तो प्रीति की पेट की दिक्कत बाधा बनी 
  • रविवार को भारतीय राजधानी में वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल रोड रेस में दौड़ी दिल्ली

संवाददाता

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर, 2024: सेना के सावन बरवाल ने अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में भारतीय एलीट पुरुष वर्ग में शीर्ष स्थान हासिल किया जबकि रेलवे की लिली दास रविवार को भारतीय राजधानी दिल्ली में आयोजित वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल रोड रेस के भारतीय महिला एलीट वर्ग में टॉप पर रहीं।

  

सेना में हवलदार सावन बरवाल ने वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन के लगातार दूसरे संस्करण में पोडियम पर जगह बनाते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने 1:02:46 समय में दौड़ पूरी की, जो कि उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। पुनीत यादव ने 1:03:55 समय के साथ अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। सेना में सावन के साथी किरण मात्रे ने 1:04:58 समय निकालकर भारतीय एलीट पुरुष स्पर्धा में तीसरे स्थान के साथ पोडियम फिनिश किया।

   2023 में कांस्य पदक जीतने वाले बरवाल 10 किलोमीटर पर पुनीत से पीछे थे। उन्होंने रेस के अंतिम चरण के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ बचाकर रखा था। उन्होंने अंतिम क्वार्टर में अपनी रफ्तार को इतना बढ़ाया कि वह अंततः लगभग 1 मिनट और 9 सेकंड के अंतर से शीर्ष स्थान पर रहकर दौड़ पूरी करने में सफल हुए।

   रेस के बाद, सावन कांस्य पदक को स्वर्ण पदक में बदलने पर बहुत खुश थे और भावुक भी। उन्होंने आज के अपने प्रदर्शन पर कहा, “मेरे लिए पिछली वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन से लेकर वर्तमान संस्करण तक का सफर शानदार रहा है। हम सीजन के अंत के करीब हैं और मैं पूरे सीजन की तैयारियों से खुश था और मैंने इस बार इसका फायदा उठाया। मैं 62 मिनट में रेस पूरी करने के बारे में नहीं सोच रहा था, लेकिन जिस तरह से मैंने शुरुआत की और जब मैं दौड़ा, तो मुझे आभास हो गया था कि मैं अंत तक जा सकता हूं।”

लिली दास ने शानदार शुरुआत की:

भारतीय एलीट महिला वर्ग में, लिली दास अपने प्रतिद्वंद्वियों से काफी बड़े अंतर के साथ आगे रहीं। उन्होंने 1:18:12 घंटे के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। दूसरे स्थान पर पिछले साल की विजेता कविता यादव रहीं, जिन्होंने 1:19:44 घंटे का समय निकाला और वे लगातार दूसरी बार वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन के शीर्ष 3 में रहीं। तीसरे स्थान पर 2022 एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता प्रीति लांबा रहीं, जिन्होंने 1:20:21 घंटे के समय के साथ फिनिश लाइन पार की।

   10 किलोमीटर तक 9वें स्थान पर रहीं लिली ने 15वें किलोमीटर पर शीर्ष स्थान पर पहुंचने के लिए अपनी गति बढ़ाई। उन्होंने पिंडली में खिंचाव के बावजूद अंतिम दो किलोमीटर में शानदार प्रयास करते हुए बढ़त बनाए रखी और कविता से 1 मिनट और 32 सेकंड के बड़े अंतर से आगे निकलकर स्वर्ण पदक जीता।

  लिली (जिन्होंने अपने स्वर्ण पदक के रास्ते में डिहाइड्रेशन से लड़ाई लड़ी), ने अपने पहले वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में पोडियम पर उतरने के अनुभव के बारे में बताया, “अपने पहले ही प्रयास में वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन जीतना बहुत अच्छा एहसास है। रेस के दौरान मुझे थोड़ा निर्जलीकरण महसूस हुआ, जिसके बारे में मैं चिंतित थी, क्योंकि काफ मसल्स में क्रैंप पड़ना शुरू हो चुका था, लेकिन मुझे खुशी है कि मैं रेस पूरी करने में सफल रही। ट्रैक और फील्ड स्पर्धाओं में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद, हाफ मैराथन में स्वर्ण जीतना बहुत अच्छा लगता है।”

 प्रीति लंबा ने आज की दिल्ली हाफ मैराथन में अपना अनुभव साझा करते हुए बताया, “मुझे 19वें किलोमीटर के आसपास पेट में ऐंठन हुई और यह एक डरावना क्षण था, क्योंकि मैंने लगभग 45 सेकेंड तक एक जगह रुककर उलटी की और उस समय लगा की मैं दौड़ समाप्त नहीं कर पाऊंगी। लेकिन मैंने इससे लड़ाई की और अंतिम 2 किलोमीटर को पूरा करने के लिए बहुत जूझना पड़ा। अंतत: दौड़ पूरी करने में सफल रही और पोडियम में आना बहुत अच्छा रहा।”

   दिल्ली के लोग एक बार फिर वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में अपने शहर की भावना को प्रदर्शित करने और स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने के लिए एक साथ आए। अनुभवी एथलीटों से लेकर उत्साही शौकिया धावकों तक हजारों धावक सड़कों पर उतरे, जिसने इस आयोजन को फिटनेस और समुदाय के एक जीवंत उत्सव में बदल दिया। इस रेस ने न केवल शहर की भलाई के प्रति प्रतिबद्धता को उजागर किया, बल्कि विभिन्न धर्मार्थ कार्यों के लिए जागरूकता भी पैदा की, तथा एकता और सामाजिक जिम्मेदारी का सार प्रस्तुत किया, जिसके लिए दिल्ली जानी जाती है।

  • अंतिम परिणाम:- भारतीय पुरुष:

1.        सावन बरवाल भारत 1:02:46

2.        पुनीत यादव भारत 1:03:55

3.        किरण मात्रे भारत 1:04:58

4.        साहिल गिल भारत 1:06:09

5.        शंकर लाल स्वामी भारत 1:06:33

6.        मोहम्मद अलीम भारत 1:06:34

7.        हरीश श्योराण भारत 1:06:34

8.        कालिदास हीरावे भारत 1:06:59

9.        गगन सिंह भारत 1:07:33

10.     कार्तिक जयराज करकेरा भारत 1:08:08


भारतीय महिला:

1.       लिली दास भारत 1:18:12

2.        कविता यादव भारत 1 :19:44

3.        प्रीति लांबा भारत 1:20:20

4.        अर्चना जाधव भारत 1:20:21

5.        बसंती कुमारी भारत 1:20:25

6.        ज्योति सरोज भारत 1:20:38

7.        आराधना कुमारी भारत 1:21:17

8.       रवीना गायकवाड़ भारत 1:21:47

9.        रीमा पटेल भारत 1:22:03

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *