February 9, 2026

sajwansports

sajwansports पर पड़े latest sports news, India vs England test series news, local sports and special featured clean bold article.

69वें नेशनल स्कूल बॉक्सिंग गेम्स (अंडर-19) 2026 में दिल्ली के मुक्केबाजों ने जीते तीन स्वर्ण समेत सात पदक

संवाददाता

बेंगलुरू: दिल्ली की महिला व पुरुष मुक्केबाजी टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 69वें नेशनल स्कूल बॉक्सिंग गेम्स (अंडर-19) 2026 में ओवरऑल तीसरा स्थान प्राप्त किया। बंगलुरू आयोजित इस प्रतियोगिता के दिल्ली के पुरुष मुक्केबाजों का प्रदर्शन भी शानदार रहा। दिल्ली की टीमों ने 3 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य समेत कुल 7 पदक जीते। इस शानदार सफलता में मुक्केबाजी कोचों – विकास सिंह, मनदीप, रितु और पूनम सिंह- का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

  • पदक जीतने वाली महिला मुक्केबाज:-

अहाना शर्मा (54 किग्रा) – स्वर्ण पदक

प्राची टोकस (81+ किग्रा) – स्वर्ण पदक

गौरी गोस्वामी (57 किग्रा) – रजत पदक

  • पदक जीतने वाले पुरुष मुक्केबाज:

विपिन यादव (81 किग्रा) – स्वर्ण पदक

आर्यन दहिया (60 किग्रा) – रजत पदक

वंश मान (64 किग्रा) – कांस्य पदक सागर (91 किग्रा) – कांस्य पदक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *