March 17, 2026

sajwansports

sajwansports पर पड़े latest sports news, India vs England test series news, local sports and special featured clean bold article.

एसजेएफआई नेशनल कन्वेंशन: टीम वर्क की जीत

  • जेके बोस ट्रॉफी में नॉर्थ जोन के ओपनर ऋषभ सिंह का ऐतिहासिक प्रदर्शन
  • मेहमान खिलाड़ी, अधिकारी और तमाम गणमान्य की राय में ऐसा आयोजन न देखा न सुना

राजेंद्र सजवान

नॉर्थ जोन ने 11 साल बाद एक बार फिर से जेके बोस ट्रॉफी टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट जीतकर अपनी श्रेष्ठता पर चार चांद लगाए हैं। सबसे बड़ा श्रेय मेजबान के टीम वर्क, अतिथि सत्कार और खेल भावना को दिया जा रहा है। मेहमान खिलाड़ी, अधिकारी और तमाम गणमान्य की राय में ऐसा आयोजन शायद ही कभी हुआ हो, जिसका सबसे बड़ा श्रेय डीएसजेए अध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी, सचिव सबी हुसैन, कोषाध्यक्ष रोशन झा, समर्पित टीम जयंत सिंह, त्रिदिब बपर्नाश, हेमंत रस्तोगी, ध्रुवन और अन्य साथियों को जाता है।

   एसजेएफआई नेशनल कन्वेंशन में नेताओं, खेल हस्तियों और जाने-माने खेल पत्रकारों की उपस्थिति और मेजबान के हर प्रयास पर तालियों की गूंज से साफ है कि अभिषेक के नेतृत्व में मेजबान डीएसजेए और मैदान के अंदर आकाश रावल की कप्तानी में चैंपियन टीम का प्रदर्शन शत-प्रतिशत रहा। हालांकि समापन समारोह पर अभिषेक ने कहा कि नब्बे फीसदी लोगों ने उनके आयोजन को सफल और अभूतपूर्व बताया और साथ ही जोड़ा कि दस फीसदी वे है, जिन्हें बस नाराज होना और आलोचना करना आता है। ऐसे लोगों को अपनी गिरेबाँ में झाँकने कि ज़रूरत हैl

  • लाजवाब रहे सलामी बल्लेबाज रिषभ:

बेशक, तीन बार मैन ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट  रहे रिषभ हर बड़े से बड़े सम्मान के हकदार है, जिन्होंने शुरुआती दो मैचों में शतक और अंतिम मुकाबले में 87 रनों की अविजित पारी खेलकर खूब वाहवाही लूटी। 26 वर्षीय रिषभ ने टीम के उप-कप्तान विनय यादव की देखरेख में क्रिकेट के गुर सीखे हैं और उनके संस्थान नया इंडिया के लिए काम करते हैं। यूं तो डीएसजेए की पूरी टीम का प्रदर्शन शानदार रहा लेकिन कप्तान आकाश रावल की कप्तानी, बल्लेबाजी और सूझबूझ की  जितनी भी तारीफ की जाए कम होगी। अनुभवी राकेश थपलियाल, अमित चौधरी, जयंत सिंह, ललित, त्रिदिब और तमाम खिलाड़ियों ने अपनी भूमिका का निर्वाह बखूबी किया। मैदान के बाहर से अजय नैथानी, राजेश राय, नवीन शर्मा, राजीव आदि का योगदान सराहनीय रहा l

   आयोजन की खास बात यह रही कि पहली बार डीएसजेए एक मजबूत टीम के रूप में उभरकर आई। मैदान में खिलाड़ियों ने अपना श्रेष्ठ दिया तो मेजबानी में पूरी टीम एकजुट रही और चौतरफा वाहवाही मिली। अध्यक्ष अभिषेक, कप्तान आकाश और अपने लाजवाब बल्लेबाज रिषभ को देश के तमाम खेल पत्रकारों की ओर से साधुवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *