खालसा और हंसराज के बीच पीएसपीबी बाबा दीप सिंह हॉकी मैच 1-1 से ड्रा
- आईजीआईपीईएसएस और किरोड़ी मल कॉलेज के बीच भी मैच 2-2 से ड्रा पर समाप्त हुआ
- महिला वर्ग में श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज ने भारती कॉलेज को 3-0 से हराया
संवाददाता
नई दिल्ली। श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज और हंसराज कॉलेज के बीच पांचवें पीएसपीबी बाबा दीप सिंह हॉकी (पुरुष एवं महिला) टूर्नामेंट में पुरुष वर्ग का मुकाबला 1-1 से ड्रा रहा। गौरव झा ने गोल कर हंसराज को बढ़त दिलाई जबकि खालसा कॉलेज के लिए तनुज ने बराबरी का गोल करके स्कोर 1-1 कर दिया। तनुज को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।

इंदिरा गांधी शारीरिक शिक्षा एवं खेल विज्ञान संस्थान (आईजीआईपीईएसएस) और किरोड़ी मल कॉलेज के बीच भी मैच 2-2 से ड्रा पर समाप्त हुआ। चिराग ने पहला गोल करके किरोड़ी मल कॉलेज को बढ़त दिलाई। आईजीआईपीईएसएस के ध्रुव ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर 1-1 से बराबरी दिलाई। इसके बाद शेषनाथ सिंह ने आईजीआईपीईएसएस को 2-1 से बढ़त दिला दी। ऐसे में किरोड़ी मल कॉलेज के समर सिंह ने पेनाल्टी स्ट्रोक पर गोल कर 2-2 से मैच ड्रा करा लिया। आईजीआईपीईएसएस के शेषनाथ सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।
महिला वर्ग में श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज ने भारती कॉलेज को 3-0 से हराया। अंशु ने दो गोल किए, अंजलि ने एक गोल किया। अंशु को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।


वरिष्ठ पत्रकार
