March 24, 2026

sajwansports

sajwansports पर पड़े latest sports news, India vs England test series news, local sports and special featured clean bold article.

खालसा कॉलेज पीएसपीबी बाबा दीप सिंह हॉकी के फाइनल में

  • श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज ने सेंट स्टीफंस कॉलेज को 6–0 से रौंदा
  • खिताब के लिए मेजबान टीम का मुकाबला श्याम लाल कॉलेज से होगा
  • श्याम लाल कॉलेज ने अपने अंतिम राउंड रोबिन लीग मैच में आईजीआईपीईएसएस को 2-0 से हराया
  • महिला वर्ग का फाइनल दिल्ली यूनिवर्सिटी एलुमना और विवेकानंद कॉलेज के बीच होगा

संवाददाता

नई दिल्ली। मेजबान श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज ने सेंट स्टीफंस कॉलेज को 6–0 से हरा कर पांचवें पीएसपीबी बाबा दीप सिंह हॉकी (पुरुष एवं महिला) टूर्नामेंट के पुरुष वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। जहां उसका मुकाबला श्याम लाल कॉलेज से होगा, जिसने अपने अंतिम राउंड रोबिन लीग मैच में इंदिरा गांधी शारीरिक शिक्षा एवं खेल विज्ञान संस्थान (आईजीआईपीईएसएस) को 2-0 से हराया। उसके लिए मंदीप और पंकज ने एक-एक गोल किया। ‘प्लेयर ऑफ़ द मैच’ बने हिमांशु (कप्तान, श्याम लाल कॉलेज)।

   खालसा कॉलेज के लिए तनुज ने तीन गोल किए। प्रियांशु, विनीत और प्रभनीत ने एक-एक गोल किया। ‘प्लेयर ऑफ़ द मैच’ बने पीयूष (खालसा कॉलेज)। एक अन्य लीग मैच में किरोड़ी मल कॉलेज ने हंसराज कॉलेज पर 4-1 से जीत दर्ज की। विजेता के लिए चिराग ने दो गोल किए। समर सिंह और रोहित डांगी ने एक-एक गोल किया। हंसराज कॉलेज के लिए सागर यादव ने गोल किया। किरोड़ी मल कॉलेज के चिराग को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला। महिला वर्ग का फाइनल राउंड रोबिन लीग के बाद टॉप पर रहीं दो टीमों दिल्ली यूनिवर्सिटी एलुमना और विवेकानंद कॉलेज के बीच होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *