April 5, 2026

sajwansports

sajwansports पर पड़े latest sports news, India vs England test series news, local sports and special featured clean bold article.

डीएसए ‘ए’ डिवीजन फुटबॉल लीग में रॉयल एफसी और सिटी एफसी जीते

  • रॉयल एफसी ने यंगस्टर्स एफसी को 1-0 से पराजित किया
  • सिटी एफसी ने शक्ति एफसी को 1-0 से शिकस्त दी

संवाददाता

नई दिल्ली। रॉयल एफसी और सिटी एफसी ने डीएसए ‘ए’ डिवीजन फुटबॉल लीग में अपने मुकाबले जीतकर पूरे तीन-तीन अंक बटोरे। रविवार को पूर्व दिल्ली स्थित ईस्ट विनोद नगर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए मुकाबलों में रॉयल एफसी ने यंगस्टर्स एफसी को 1-0 से पराजित किया जबकि सिटी एफसी ने शक्ति एफसी को 1-0 से शिकस्त दी। रॉयल एफसी के लिए फॉरवर्ड जिश्नु कोहली ने मैच का एकमात्र गोल किया जबकि सिटी की जीत में फॉरवर्ड अक्षय राज सिंह ने गोल दागा।       

   दिन के पहले मुकाबले में रॉयल एफसी ने यंगस्टर्स एफसी को 1-0 से हराया। इस मुकाबले में जिश्नु ने तीसरे मिनट में ही गोल करके रॉयल एफसी को 1-0 की शुरुआती बढ़त दिला दी। इसके बाद कोई गोल नहीं हुआ और रैफरी अब्दुलाह की मैच समाप्ति की लंबी सीटी बजने तक यही स्कोर बना रहा।

   दिन के दूसरे मुकाबले में सिटी एफसी ने शक्ति एफसी को 1-0 से परास्त किया। मैच का एकमात्र गोल फॉरवर्ड अक्षय राज सिंह ने 10 मिनट में किया, जिससे सिटी की बढ़त 1-0 हो गई। हाफ टाइम तक भी यह स्कोर बना रहा। हालांकि मैच के दौरान सिटी के खिलाड़ियों को कुछ और मौके मिले, जिन्हें भुना लेने पर उसकी जीत का अंतर बढ़ सकता था लेकिन मैच रैफरी नीतेश प्रसाद की लंबी सीटी बजने तक दोनों तरफ से कोई और गोल नहीं किया जा सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *