खालसा कॉलेज और सेंट स्टीफंस अंतर-कॉलेज हॉकी में जीते
- श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज ने श्याम लाल कॉलेज (सांध्य) को 8-0 से रौंदा
- दिन के दूसरे मैच में सेंट स्टीफंस कॉलेज ने मोतीलाल नेहरू कॉलेज (सांध्य) को 6-0 से शिकस्त दी
संवाददाता
नई दिल्ली 27 अक्टूबर 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय अंतर-कॉलेज हॉकी (पुरुष एवं महिला) टूर्नामेंट 2026-27 में पहले दिन पुरुष वर्ग के पहले मैच में श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज ने श्याम लाल कॉलेज (सांध्य) को 8-0 से रौंद डाला। खालसा कॉलेज की तरफ से पुष्कर ने दो, विपिन शिववर्धन, शौर्य, आर्यन विश्वेंद्र और प्रतीक ने एक-एक गोल किया। दूसरे मैच में सेंट स्टीफंस कॉलेज ने मोतीलाल नेहरू कॉलेज (सांध्य) को 6-0 से करारी शिकस्त दी। सेंट कॉलेज की तरफ से गुरसंजन सिंह ने तीन गोल, आशीष, लवमीत और विशाल ने एक-एक गोल किया। उल्लेखनीय है कि यह आयोजन 27 अक्टूबर से 5 नवंबर, 2026 तक शाहदरा स्थित श्याम लाल कॉलेज के मैदान में किया जा रहा है। पुरुष वर्ग के मुकाबले 27 से 31 अक्टूबर, 2026 तक खेले जाएंगे। वहीं, महिला वर्ग के मुकाबले 2 से 5 नवंबर, 2026 तक आयोजित होंगे।


वरिष्ठ पत्रकार
