टेलीफंकन क्लब ने वेंकटेश्वर अकादमी को हराया
दिल्ली अंडर-16 खिलाड़ी यश डबास (105 नाबाद) और कप्तान आर्यन डोगरा (2/31 और 73 अविजित) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत टेलीफंकन क्लब ने वेंकटेश्वर अकादमी को छह विकेट से पराजित कर क्रैगबज स्पोर्ट्स ट्रॉफी के लिए खेले जा रहे मनोज सोनी क्रिकेट टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत हासिल की।
टॉस जीत कर पहले खेलते हुए वेंकटेश्वर अकादमी की टीम 36.5 ओवर में 215 रन बना कर आउट हो गई जिसमें कुश वाघेला ने 63 ईशान ने 32 और अक्षय सिंह ने 30 रनों की पारी खेली। टेलीफंकन की तरफ से आर्यन डोगरा और वेदांत गर्ग ने 2-2 विकेट हासिल किये। जबाब में टेलीफंकन की टीम ने यश डबास के नाबाद शतक (105) और उनकी आर्यन डोगरा (73 अविजित ) के साथ 173 रनों की साझेदारी की बदौलत लक्ष्य को चार विकेट खोकर प्राप्त कर लिया।
वेंकटेश्वर की तरफ से वंश गोयल, चिराग राणा, रौनक वाघेल और अक्षय सिंह ने एक- एक विकेट हासिल किया। यश डबास को क्रैगबज मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार क्रैगबज स्पोर्ट्स वियर के निदेशक और पूर्व रणजी खिलाड़ी अर्जुन गुप्ता ने प्रदान किया।
Malware is malicious software created to intentionally disrupt the normal operations of a device.
Cloudflare Ray ID: a453405c78afcd56 • Your IP: 198.177.122.150 • Performance & security by Cloudflare