June 15, 2025

sajwansports

sajwansports पर पड़े latest sports news, India vs England test series news, local sports and special featured clean bold article.

जोशना क्वार्टर फाइनल में पहुंची, घोषाल को मिली हार

Joshan and Ghoshal

Joshna reached quarter finals, Ghoshal lost – काहिरा। पिछले लंबे समय में भारत में स्क्वाश खेल का झंडा बुलंद रखने वाली जोशना चिनप्पा मिस्र ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गयी है लेकिन पुरुषों के वर्ग में सौरव घोषाल हार गये।

भारत में स्क्वाश के गिने चुने खिलाड़ी हैं। यही वजह है कि पिछले कई वर्षों से कुछ खिलाड़ियों के दम पर ही भारत इस खेल में विश्व स्तर पर अपनी जीवंत उपस्थिति दर्ज करा पाया। इनमें जोशना और घोषाल भी शामिल हैं जो अभी काहिरा में मिस्र ओपन में भाग ले रहे हैं।

जोशना को तीसरे दौर में काफी पसीना बहाना पड़ा लेकिन आखिर में मिस्र की 38वीं रैंकिंग की फरीदा मोहम्मद को 11-7, 11-6, 7-11, 10-12, 11-9 से हराने में सफल रही।

गौरतलब है कि मिस्र में स्क्वाश उसी तरह से लोकप्रिय है जैसे कि भारत में क्रिकेट। ऐसे में उसके गढ़ में जाकर संघर्षपूर्ण जीत दर्ज करने से जोशना प्रशंसा की पात्र है। यह नहीं भूलना चाहिए कि कोरोना वायरस के कारण वह पिछले छह महीने में अपना पहला टूर्नामेंट खेल रही है।

घोषाल हालांकि तीसरे दौर में मिस्र के खिलाड़ी मेजान हशीम से 8-11, 9-11, 8-11 से हार गये।

अब भारतीयों की निगाहें जोशना पर टिकी रहेंगी। उन्हें क्वार्टर फाइनल में नूर अल शेरबिनी का सामना करना होगा जिन्हें हराने के लिये जोशना को अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना पड़ेगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *