June 15, 2025

sajwansports

sajwansports पर पड़े latest sports news, India vs England test series news, local sports and special featured clean bold article.

मुंबई की दीवाली: पांचवां खिताब, 20 करोड़ और फेयरप्ले ट्रॉफी

Mumbai Indians win IPL 2020

मुंबई इंडियंस ने दीवाली से पहले दुबई में पांचवीं बार आईपीएल खिताब जीतकर दीवाली मना ली। मुंबई को इस जीत से 20 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि के अलावा फेयरप्ले ट्रॉफी भी जीत ली। दिल्ली को 12.50 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि मिली।

मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स को एकतरफा अंदाज में पांच विकेट से पराजित कर पांचवी बार आईपीएल का खिताब जीता। मुंबई ने 2020 से पहले 2013, 2015, 2017 और 2019 में खिताब जीते थे। मुंबई ने पहले क्वालीफायर में दिल्ली को आसानी से हराया था और फाइनल में भी दिल्ली को आसानी से शिकस्त दे दी। मुंबई इस तरह चेन्नई के बाद खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करने वाली दूसरी टीम बन गयी।

दिल्ली ने सात विकेट पर 156 रन बनाये जबकि मुंबई ने 18.4 ओवर में पांच विकेट पर 157 रन बनाकर खिताब अपने नाम कर लिया। पहली बार फाइनल खेल रही दिल्ली का नया आईपीएल चैंपियन बनने का सपना टूट गया। दिल्ली की पारी में तीन विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। राजस्थान रॉयल्स के जोफ्रा आर्चर को प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला।

मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने 51 गेंदों पर मैच विजयी 68 रन में पांच चौके और चार छक्के लगाए। ईशान किशन ने 19 गेंदों पर नाबाद 33 रन में तीन चौके और एक छक्का लगाया। इससे पहले दिल्ली की पारी में कप्तान श्रेयस अय्यर ने 50 गेंदों पर नाबाद 65 रन में छह चौके और दो छक्के लगाए जबकि विकेटकीपर रिषभ पंत ने 38 गेंदों पर 56 रन में चार चौके और दो छक्के लगाए।

रबादा को पर्पल कैप:

दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज कैगिसो रबादा ने एक सत्र में सर्वाधिक विकेटों के लिए पर्पल कैच जीत ली। रबादा ने इस सत्र में 30 विकेट लिए। आईपीएल 13 के पांच शीर्ष गेंदबाज:
कैगिसो रबादा (दिल्ली कैपिटल्स)……….. 30 विकेट
जसप्रीत बुमराह (मुंबई इंडियंस)…………. 27 विकेट
ट्रेंट बोल्ट (मुंबई इंडियंस)…………………. 25 विकेट
एनरिच नोर्त्जे (दिल्ली कैपिटल्स)…………. 22 विकेट
युजवेंद्र चहल (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)…. 21 विकेट

राहुल को ऑरेंज कैप

किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल ने एक सत्र में सर्वाधिक रन बनाने के लिए ऑरेंज कप जीत ली। राहुल ने 14 मैचों में 670 रन बनाये। आईपीएल-13 में सर्वाधिक रन बनाने वाले पांच खिलाड़ी:
लोकेश राहुल (किंग्स इलेवन पंजाब)…….. 670
शिखर धवन (दिल्ली कैपिटल्स)……………. 618
डेविड वार्नर (सनराइजर्स हैदराबाद)…….. 548
श्रेयस अय्यर (दिल्ली कैपिटल्स)……………. 519
ईशान किशन (मुंबई इंडियंस)……………… 516

व्यक्तिगत पुरस्कार :
फाइनल का मैन ऑफ द मैच -ट्रेंट बोल्ट
उभरता खिलाड़ी -देवदत्त पडिकल
फेयरप्ले अवार्ड-मुंबई इंडियंस
गेमचेंजर ऑफ द सीजन- लोकेश राहुल
सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन- कीरोन पोलार्ड
सर्वाधिक छक्के- ईशान किशन
पावर प्लेयर ऑफ द सीजन- ट्रेंट बोल्ट
पर्पल कैप- कैगिसो रबादा
ऑरेंज कैप- लोकेश राहुल
सबसे बहुमूल्य खिलाड़ी- जोफ्रा आर्चर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *