October 5, 2026

sajwansports

sajwansports पर पड़े latest sports news, India vs England test series news, local sports and special featured clean bold article.

मुंबई और दिल्ली, हैदराबाद और बेंगलुरु में होगी टक्कर

MI vs DC and SRH vs RCB battle for playoffs

सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के अपने दिग्गज खिलाड़ियों जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और ट्रेंट बोल्ट को विश्राम देने के फैसले का भरपूर फायदा उठाते हुए मुंबई को 10 विकेट से पराजित कर आईपीएल के प्लेऑफ में जगह बना ली। हैदराबाद को प्लेऑफ में जाने के लिए यह मुकाबला हर हाल में जीतना था और उसने निर्णायक मैच में निर्णायक प्रदर्शन किया।

सलामी बल्लेबाजों डेविड वार्नर (नाबाद 85) तथा रिद्धिमान साहा (नाबाद 58) ने शानदार अर्धशतक जमाते हुए हैदराबाद को जीत दिलाई। हैदराबाद की इस जीत से कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम प्लेऑफ की होड़ से बाहर हो गयी। मुंबई ने आठ विकेट पर 149 रन बनाये जबकि हैदराबाद ने 17.1 ओवर में बिना कोई विकेट खोये 151 रन बनाकर एकतरफा जीत हासिल कर ली। कप्तान वार्नर ने 58 गेंदों पर नाबाद 85 रन में 10 चौके और एक छक्का लगाया जबकि साहा ने 45 गेंदों पर नाबाद 58 रन में सात चौके और एक छक्का लगाया।

मुंबई को इस सत्र में 14 मैचों में पांचवीं हार का सामना करना पड़ा जबकि हैदराबाद की 14 मैचों में सातवीं जीत रही। मुंबई को अपने आईपीएल इतिहास में तीसरी बार 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। हैदराबाद के इस जीत के बाद 14 अंकों के साथ प्लेऑफ में प्रवेश कर लिया। हैदराबाद और कोलकाता के एक बराबर 14-14 अंक रहे लेकिन हैदराबाद ने बेहतर नेट रन रेट के आधार पर कोलकाता को पछाड़ दिया।

हैदराबाद का नेट रन रेट प्लस में रहा जबकि कोलकाता का नेट रन रेट माइनस में रहा। मुंबई के 18, दिल्ली के 16, हैदराबाद, बेंगलुरु और कोलकाता के 14-14 अंक तथा पंजाब, चेन्नई और राजस्थान के 12-12 अंक रहे। आईपीएल में पहली बार ऐसा हुआ जब हर टीम ने कम से कम 12 अंकों का आंकड़ा छुआ।

इस जीत ने हैदराबाद को तालिका में तीसरे स्थान पर भी पहुंचा दिया। बेंगलुरु की टीम चौथे स्थान पर खिसक गयी क्योंकि उसका रन रेट भी माइनस में है। कोलकाता को इस बार पांचवां स्थान मिला। किंग्स इलेवन पंजाब छठे, चेन्नई सुपरकिंग्स सातवें और राजस्थान रॉयल्स आठवें स्थान पर रही।

प्लेऑफ में पांच नवम्बर को होने वाले पहले क्वालीफायर में शीर्ष टीम मुंबई का मुकाबला दूसरे नंबर की टीम दिल्ली कैपिटल्स से होगा और इस मैच की विजेता टीम 10 नवम्बर को होने वाले फाइनल में पहुंच जायेगी। छह नवम्बर को होने वाले एलिमिनेटर में हैदराबाद का मुकाबला बेंगलुरु से होगा। क्वालीफायर एक की पराजित टीम का एलिमिनेटर की विजेता टीम के साथ दूसरे क्वालीफायर में आठ नवम्बर को मुकाबला होगा और इस मैच की विजेता टीम फाइनल में पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Suspected Malware | Cloudflare

Warning

Suspected Malware

This website has been reported for potentially distributing malware.

Malware is malicious software created to intentionally disrupt the normal operations of a device.

Learn More