आईजीआई, खालसा, डीयू एलुमना, जेडीएम और एसपीएम 12वें पद्मश्री श्याम लाल हॉकी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में
- पुरुष वर्ग में श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज ने किरोड़ी मल कॉलेज को 4-2 से हराया
- एमिटी यूनिवर्सिटी ने श्याम लाल कॉलेज (सांध्य) को एकतरफा मुकाबले में 7-0 से मात दी
- महिला वर्ग में इंदिरा गाँधी इंस्टीट्यूट ऑफ़ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंस ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज को 3-0 से मात दी
- दिल्ली यूनिवर्सिटी एलुमना ने विवेकानंद कॉलेज को 4-1 से पराजित किया
- आईजीआई की टीमें पुरुष व महिला दोनों वर्गों के अंतिम चार में पहुंचीं
संवाददाता
नई दिल्ली। इंदिरा गाँधी इंस्टीट्यूट ऑफ़ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंस ने 12वें पद्मश्री श्याम लाल मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट के पुरुष व महिला दोनों वर्गों के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पुरुष वर्ग में श्याम लाल कॉलेज (प्रातः), श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज, श्याम लाल ‘बी’ और इंदिरा गाँधी इंस्टीट्यूट ऑफ़ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंस ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। वहीं, महिला वर्ग में इंदिरा गाँधी इंस्टीट्यूट ऑफ़ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंस, जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज, श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज और दिल्ली यूनिवर्सिटी एलुमना ने अंतिम चार में स्थान पक्का कर लिया।

महिला वर्ग में इंदिरा गाँधी इंस्टीट्यूट ऑफ़ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंस ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज को 3-0 से मात दी। मैच के तीनों गोल विजेता टीम की खुशी ने किए, लेकिन शानदार खेल के लिए हेमा नेगी को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।
दिल्ली यूनिवर्सिटी एलुमना ने विवेकानंद कॉलेज को 4-1 से पराजित किया। विजेता के लिए नीलम शर्मा और सोनिका यादव ने दो-दो गोल किए। विवेकानंद कॉलेज के लिए सोनिया भाटिया ने एकमात्र गोल किया। नीलम शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला। एक अन्य लीग मैच में दिल्ली यूनिवर्सिटी एलुमना ने भारती कॉलेज को 5-0 से पराजित किया। सोनू शर्मा और विधि ने दो-दो और नीलम ने एक गोल किया। सोनू शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।

पुरुष वर्ग में श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज ने किरोड़ी मल कॉलेज को 4-2 से हराया। विजेता टीम के दानिश को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला। खालसा के लिए मनीष ने दो, तनुज और सागर ने एक-एक गोल किया। समर ने किरोड़ी मल कॉलेज के लिए दोनों गोल किए। एमिटी यूनिवर्सिटी ने श्याम लाल कॉलेज (सांध्य) को एकतरफा मुकाबले में 7-0 से मात दी। एमिटी के तेजपाल को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला। विजेता के लिए मोहित ने चार गोल किए। अग्रिम, वरुण और ईशान ने एक एक गोल किया।

वरिष्ठ पत्रकार
