June 16, 2025

sajwansports

sajwansports पर पड़े latest sports news, India vs England test series news, local sports and special featured clean bold article.

ओलम्पिक वर्ष में गर्व करने लायक कुछ भी नहीं

  • सरकारी तंत्र, खेल मंत्रालय, आईओए और खेल फेडरेशन चाहे कुछ भी दावे करें और बढ़ा-चढ़ाकर अपने खिलाड़ियों की उपलब्धियों को पेश करें लेकिन सच्चाई गर्व करने लायक कदापि नहीं है
  • भले ही हमने पेरिस ओलम्पिक में छह पदक जीते लेकिन यह प्रदर्शन चार साल पहले की उपलब्धि से बहुत नीचे रहा क्योंकि कोई स्वर्ण पदक नहीं जीत पाने के कारण भारत को तालिका में पिछड़ा स्थान मिला
  • टोक्यो की तरह पेरिस में नीरज चोपड़ा सुपर स्टार बनकर सामने आए, हालांकि उन्हें पाकिस्तानी जेवेलिन थ्रोअर नदीम अशरफ के हाथों स्वर्ण पदक गंवाना पड़ा
  • निशानेबाज मनु भाकर ने एक ओलम्पिक में दो कांस्य पदक जीतकर नया इतिहास रचा लेकिन साल के जाते-जाते ‘खेल रत्न’ विवाद में जा फंसी
  • भारतीय कुश्ती की गंदी राजनीति की छाप पेरिस तक भी पहुंची, जहां विनेश फोगाट के साथ जो कुछ हुआ, पूरी दुनिया जानती है और अंतत: फाइनल में पहुंचने के बावजूद भी उसे खाली हाथ लौटना पड़ा
  • भले ही कुश्ती में एक कांस्य मिला लेकिन पूर्व फेडरेशन अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह पर लगे आरोपों की चर्चा ओलम्पिक के बाद भी जारी है

राजेंद्र सजवान

साल 2024 भारतीय खेलों के नजरिये से कैसा रहा इस बारे में देश का सरकारी तंत्र, खेल मंत्रालय, आईओए और खेल फेडरेशन चाहे कुछ भी दावे करें और बढ़ा-चढ़ाकर अपने खिलाड़ियों की उपलब्धियों को पेश करें लेकिन सच्चाई गर्व करने लायक कदापि नहीं है। भले ही हमने पेरिस ओलम्पिक में छह पदक जीते लेकिन यह प्रदर्शन चार साल पहले की उपलब्धि से बहुत नीचे रहा। कारण, कोई स्वर्ण पदक नहीं जीत पाने के कारण भारत को पदक तालिका में पिछड़ा स्थान मिला। हां, पैरालम्पिक खिलाड़ियों ने देश का कद बढ़ाया और उम्मीद से कहीं ज्यादा पदक जीते।

  टोक्यो की तरह पेरिस में नीरज चोपड़ा सुपर स्टार बनकर सामने आए। भले ही उन्हें पाकिस्तानी जेवेलिन थ्रोअर नदीम अशरफ के हाथों स्वर्ण पदक गंवाना पड़ा। निशानेबाज मनु भाकर ने एक ओलम्पिक में दो कांस्य पदक जीतकर नया इतिहास रचा लेकिन साल के जाते-जाते ‘खेल रत्न’ विवाद में जा फंसी। जहां तक विवादों की बात है तो भारतीय कुश्ती की गंदी राजनीति की छाप पेरिस तक भी पहुंची। विनेश फोगाट के साथ जो कुछ हुआ, पूरी दुनिया जानती है। अंतत: फाइनल में पहुंचने के बावजूद भी उसे खाली हाथ लौटना पड़ा। भले ही कुश्ती में एक कांस्य मिला लेकिन पूर्व फेडरेशन अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह पर लगे आरोपों की चर्चा ओलम्पिक के बाद भी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *