June 16, 2025

sajwansports

sajwansports पर पड़े latest sports news, India vs England test series news, local sports and special featured clean bold article.

नई सरकार से नौकरी और नकद की उम्मीद!

  • दिल्ली ओलम्पिक संघ (डीओए) के अध्यक्ष कुलदीप वत्स राज्य के खिलाड़ियों के प्रदर्शन में गिरावट के बावजूद संतुष्ट हैं, क्योंकि दिल्ली सरकार द्वारा किसी भी प्रकार का सपोर्ट नहीं मिल पाया था और उन्हें नई सरकार से उम्मीद है l
  • खिलाड़ियों और कोचों को इस बात की खुशी है कि दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की अगुआई में दिल्ली की सरकार बनी है और वह दिल्ली तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष है और सालों से डीओए से जुड़े हुए हैं
  • पदक विजेता खिलाड़ियों और कोचों की माने, तो उन्हें भी अन्य राज्यों की तरह नकद पुरस्कार और बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद बढ़ी है और नई सरकार उनकी उपलब्धियों पर जरूर गौर करेगी, साथ ही यह भी संभव है कि बेरोजगार खिलाड़ियों को नौकरी मिल जाए

राजेंद्र सजवान

हाल ही में संपन्न हुए 38वें राष्ट्रीय खेलों में दिल्ली के खिलाड़ियों ने 15 स्वर्ण  सहित कुल 62 पदक जीते जबकि 2023 के गोवा खेलों में दिल्ली का ग्राफ काफी ऊंचा था। 29 स्वर्ण और कुल 122 पदक जीतकर देश की राजधानी के खिलाड़ियों को पदक तालिका में आठवां स्थान मिला था। इस बार दसवें स्थान पर रहे हैं। दिल्ली ओलम्पिक संघ (डीओए) के अध्यक्ष कुलदीप वत्स राज्य के खिलाड़ियों के प्रदर्शन में गिरावट के बावजूद संतुष्ट हैं। उनके अनुसार, दिल्ली सरकार द्वारा खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार का सपोर्ट नहीं मिल पाया था। खिलाड़ियों के लिए किट और अन्य सुविधाओं का इंतजाम भी अपनी जेब से करना पड़ा। लेकिन उन्हें नई सरकार से उम्मीद है l

   वत्स इसलिए भी संतुष्ट हैं, क्योंकि अधिकतर राज्यों ने बाहरी प्रदेशों के खिलाड़ियों की सेवाएं ली और उनके दम पर पदक जीते, जबकि दिल्ली के अपने खिलाड़ी थे l पदक विजेता खिलाड़ियों को सरकार द्वारा कितना नकद पुरस्कार दिया जाएगा, इस बारे में कुछ भी तय नहीं है l कितना मिलेगा कह नहीं सकते लेकिन  मिलेगा  जरूर l कुछ राज्यों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को दो से बारह लाख रुपये तक के नगद पुरस्कार घोषित किए गए हैं। 

राष्ट्रीय खेलों के लिए उत्तराखंड रवाना होते समय डीओए के पदाधिकारियों, कोचों और खिलाड़ियों ने केजरीवाल सरकार के उदासीन रवैये की जमकर आलोचना की थी। लेकिन सरकार बदलने के बाद उम्मीद जगी है। मुख्यमंत्री कौन होगा और किसे खेल मंत्री बनाया जाएगा इस पर काफी कुछ निर्भर करता है। खिलाड़ियों और कोचों को इस बात की खुशी है कि दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की अगुआई में दिल्ली की सरकार बनी है।

   वीरेंद्र सचदेवा दिल्ली तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष है और सालों से डीओए से जुड़े हुए हैं। ऐसे में दिल्ली की नई सरकार से खिलाड़ियों की उम्मीद बढ़ी है। पदक विजेता खिलाड़ियों और कोचों की माने, तो उन्हें भी अन्य राज्यों की तरह नकद पुरस्कार और बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद बढ़ी है। कुछ पदक विजेताओं के अनुसार, नई सरकार उनकी उपलब्धियों पर जरूर गौर करेगी l यह भी संभव है कि बेरोजगार खिलाड़ियों को नौकरी मिल जाए l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *