March 15, 2026

sajwansports

sajwansports पर पड़े latest sports news, India vs England test series news, local sports and special featured clean bold article.

पांचवां पीएसपीबी बाबा दीप सिंह हॉकी टूर्नामेंट 16 मार्च से खालसा कॉलेज में

संवाददाता

नई दिल्ली। पांचवां पीएसपीबी बाबा दीप सिंह हॉकी आमंत्रण टूर्नामेंट (पुरुष व महिला) 16 से 24 मार्च, 2026 तक होगा। यह आयोजन दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज द्वारा प्रति वर्ष किया जाता है। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री ललित वत्स, सलाहकार, पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रोमोशन बोर्ड (पीएसपीबी) करेंगे। गेस्ट ऑफ ऑनर प्रोफेसर सरिता त्यागी, हेड, डिपार्टमेंट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंसेस, दिल्ली यूनिवर्सिटी होंगी। इस अवसर पर मेजबान खालसा कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर गुरमोहिंदर सिंह भी उपस्थित रहेंगे।

   खालसा कॉलेज की डायरेक्टर, फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंसेस सुश्री इंदरप्रीत कौर के अनुसार यह टूर्नामेंट इंटर कॉलेज लेवल पर  पुरुष और महिला वर्ग में होगा। पुरुष हॉकी में 7 टीमें और महिला वर्ग में 4 टीमें भाग ले रही हैं।दोनों वर्गों में यह लीग कम नॉकआउट फॉर्मेट में होगा। पूल की दो शीर्ष टीमों के बीच फाइनल खेला जाएगा।

टीमें:- पुरुष वर्ग- 1.एसजीटीबी खालसा कॉलेज, 2. किरोड़ीमल कॉलेज, 3.सेंट स्टीफ़न कॉलेज, 4.हंसराज कॉलेज, 5. श्याम लाल कॉलेज, 6. इंदिरा गाँधी इंस्टिट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंसेस, 7. एमिटी यूनिवर्सिटी। महिला वर्ग:- 1. भारती कॉलेज, 2. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज, 3. विवेकानंद कॉलेज, 4. दिल्ली यूनिवर्सिटी एलुमना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *