June 16, 2025

sajwansports

sajwansports पर पड़े latest sports news, India vs England test series news, local sports and special featured clean bold article.

पांचवें वर्ल्ड नोमेड गेम्स 2024: पिंकी ने कुराश में जीता देश के लिए स्वर्ण पदक

संवाददाता

नई दिल्ली, 11 सितंबर, 2024: कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में 9 से 15 सितम्बर तक चल रही पांचवें वर्ल्ड नोमेड गेम्स 2024 में भारतीय खिलाडी पिंकी बलारा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुराश स्पर्धा का स्वर्ण अपने नाम किया। नोमेड गेम्स में विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लेने के लिए देशों की टीमों ने हिस्सा लिया है, जिसमें भारतीय चुनौती कुराश स्पर्धा के साथ ही समाप्त हो गई। दल प्रमुख रवि कपूर के अनुसार इन खेलों में भारतीय टीम का 9 सदस्यीय दल कुराश स्पर्धा में भाग ले रहा है। रवि कपूर भारतीय को कुराश के अध्यक्ष व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तकनीकि सचिव भी है। कोच समुंद्र सिंह टोकस को रवि कपूर ने फोन पर बताया कि एशियाई चैंपियन पिंकी बलारा ने 57 किलोभार में मेजबान देश के खिलाडी को परास्त कर स्वर्ण अपने नाम किया। रतन ने 60 किलोभार में तथा वीर देवेन्द्र वालिया ने 100 किलोभार से अधिक वजन में कांस्य पदक जीते। पिंकी बलारा के कोच समुंद्र सिंह टोकस ने उम्मीद जताई कि उनकी शिष्या 2028 के ओलंपिक की तैयारियों से आगे निकलकर देश को कुराश का पहला पदक दिलायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *