पीएसपीबी बाबा दीप सिंह बास्केटबॉल: खालसा, किरोड़ी मल, गार्गी और स्टनर्स सेमीफ़ाइनल में
- पुरुष में खालसा कॉलेज ने खालसा एलुमनी को 74-66 से पराजित किया
- किरोड़ी मल कॉलेज ने स्टनर्स एकेडमी पर 100-99 से संघर्षपूर्ण जीत हासिल की
- महिला वर्ग में स्टनर्स एकेडमी ने मिरांडा हाउस को 66-56 से हराया
- गार्गी कॉलेज को रामजस कॉलेज पर 40-39 की जीत के लिए पसीना बहाना पड़ा
संवाददाता
नई दिल्ली: मेज़बान श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज और किरोड़ी मल कॉलेज की पुरुष टीमों ने अपने मैच जीतकर 5वें पीएसपीबी बाबा दीप सिंह बास्केटबॉल (पुरुष और महिला) टूर्नामेंट के सेमीफ़ाइनल में जगह बना ली है। वहीं, महिला वर्ग में गार्गी कॉलेज और स्टनर्स एकेडमी अंतिम चार दौर में पहुँचे।

पुरुषों के वर्ग के मैचों में, खालसा कॉलेज ने खालसा एलुमनी को 74-66 से पराजित किया। ‘प्लेयर ऑफ़ द मैच’ का पुरस्कार खालसा कॉलेज के सार्थक को दिया गया। दूसरे मैच में, किरोड़ी मल कॉलेज ने स्टनर्स एकेडमी पर 100-99 से संघर्षपूर्ण जीत हासिल की। ‘प्लेयर ऑफ़ द मैच’ का पुरस्कार किरोड़ी मल कॉलेज के दक्ष को प्रदान किया गया।
महिलाओं के वर्ग में स्टनर्स एकेडमी ने मिरांडा हाउस को 66-56 से शिकस्त दी। ‘प्लेयर ऑफ़ द मैच’ का पुरस्कार स्टनर्स एकेडमी की गुलफ़शा को दिया गया। दूसरे मैच में गार्गी कॉलेज को रामजस कॉलेज पर 40-39 की जीत के लिए पसीना बहाना पड़ा। ‘प्लेयर ऑफ़ द मैच’ का पुरस्कार गार्गी कॉलेज की पी. सैनी को दिया गया।


वरिष्ठ पत्रकार
