March 14, 2026

sajwansports

sajwansports पर पड़े latest sports news, India vs England test series news, local sports and special featured clean bold article.

रिषभ के तूफानी शतक से उत्तर क्षेत्र का विजयी अभियान शुरू

  • उत्तर क्षेत्र ने पश्चिम क्षेत्र को नौ विकेट से रौंदा
  • रिषभ ने 43 गेंदों में 102 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 18 चौके व दो छक्के शामिल थे
  • दक्षिण क्षेत्र ने पूर्व क्षेत्र को आठ विकेट से हराया

संवाददाता

नई दिल्ली, 14 मार्च 2026: सलामी बल्लेबाज रिषभ सिंह (नाबाद 102) के तूफानी शतक की बदौलत उत्तर क्षेत्र ने पश्चिम क्षेत्र को जेके बोस क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबले में एकतरफा अंदाज में नौ विकेट से रौंद दिया। शनिवार को रोशनारा क्लब मैदान में पश्चिम क्षेत्र की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन वो 19.2 ओवरों में 133 रन मामूली स्कोर पर सिमट गई। कप्तान संजू साम्याल ने सर्वाधिक 30 रन और तौस रिजवी ने 24 रन बनाए। उत्तर क्षेत्र की तरफ से विनय ने 20 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट लिये तथा शिवम दुबे और ललित कालीदास ने दो-दो विकेट चटकाए जबकि जयंत सिंह व कप्तान आकाश रावल को एक-एक विकेट मिला।

   जवाब में जीत के लिए आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए उत्तर क्षेत्र ने 11.1 ओवर में एक विकेट पर 137 रन बनाकर नौ विकेट से जीत हासिल की। उत्तर क्षेत्र ने तूफानी शुरुआत करते हुए चार ओवर में ही 50 रन ठोक डाले। उत्तर क्षेत्र के 100 रन 7.4 ओवरों में पूरे हुए। रिषभ ने मात्र 43 गेंदों पर 18 चौके और दो छक्के उड़ाते हुए नाबाद 102 रन बनाये, जिसके लिये उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार मिला। कप्तान आकाश रावल 25 गेंदों पर 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उसके बाद रिषभ ने चौका लगाकर न केवल अपना शतक पूरा किया बल्कि यह मैच का विजयी शॉट भी साबित हुआ। इससे पहले कप्तान और रिषभ की सलामी बल्लेबाजी जोड़ी पहले विकेट के लिए 11 ओवर में 133 रनों की साझेदारी करके टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा चुकी थी।  

   दिल्ली पुलिस ग्राउंड में खेले गए दिन के एक अन्य मैच में दक्षिण क्षेत्र ने पूर्व क्षेत्र को आठ विकेट से हरा दिया। पूर्व क्षेत्र की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 12.1 ओवर में मात्र 49 रन पर ढेर गई। जवाब में दक्षिण क्षेत्र ने 4.4 ओवरों में दो विकेट खोकर 50 रन बनाकर आसान जीत हासिल की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *