October 5, 2026

sajwansports

sajwansports पर पड़े latest sports news, India vs England test series news, local sports and special featured clean bold article.

फुटबॉल दिल्ली सीनियर डिवीजन लीग में गढ़वाल डायमंड की संघर्षपूर्ण जीत

गढ़वाल डायमंड ने दिल्ली टाइगर्स को 2-1 से हराया

नेशनल यूनाइटेड ने शास्त्री एफसी को 5-0 से रौंद डाला

संवाददाता

प्लेयर ऑफ द मैच राहुल रावत के दो शानदार गोलों की मदद से गढ़वाल डायमंड ने दिल्ली टाइगर्स को 2-1 से हराकर फुटबॉल दिल्ली सीनियर डिवीजन लीग में पूरे अंक अर्जित किए। पराजित टीम का इकलौता गोल करन ने किया।

   सोमवार को यहां जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम मैदान पर खेले गए दिन के दूसरे मैच में नेशनल यूनाइटेड ने शास्त्री एफसी को 5-0 से परास्त किया। विजेता के लिए स्वामी हार्दिक ने तिकड़ी जमाई। रोशन और सफोला डेली ने एक-एक गोल किए।

  

हैरानी वाली बात यह है कि पहले हाफ तक दोनों टीमें गोल शून्य बराबरी पर थीं लेकिन 11मिनट में पांच गोल जमा कर नेशनल यूनाइटेड ने मैच का गणित बदल दिया। इस परिणाम को लेकर फुटबॉल प्रेमी भी खुसफुसाहट करते देखे गए।

 

   मंगलवार 6 नवंबर को खेले जाने वाले मैच में सीआईएसएफ का मुकाबला अहबाब से होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Suspected Malware | Cloudflare

Warning

Suspected Malware

This website has been reported for potentially distributing malware.

Malware is malicious software created to intentionally disrupt the normal operations of a device.

Learn More