June 7, 2026

sajwansports

sajwansports पर पड़े latest sports news, India vs England test series news, local sports and special featured clean bold article.

गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट (रजि.) में जीते बाल भवन और ईस्ट दिल्ली राइडर्स

  • बाल भवन द्वारका क्रिकेट एकेडमी ने भावनी यूथ क्रिकेट एकेडमी को 26 रन से पराजित किया
  • दूसरे मैच में ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने खुशाल क्रिकेट क्लब को 8 विकेट से हराया

संवाददाता

नई दिल्ली, 7 जून 2026: बाल भवन द्वारका क्रिकेट एकेडमी और खुशाल क्रिकेट क्लब ने रविवार को 51वें अखिल भारतीय गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट (रजि.) 2026 में अपने मुकाबले जीते। यहां सेंट स्टीफन ग्राउंड में खेले गए दिन के पहले मुकाबले में बाल भवन द्वारका क्रिकेट एकेडमी ने भवानी यूथ क्रिकेट एकेडमी को 26 रनों से हराया जबकि दूसरे मैच में ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने खुशाल क्रिकेट क्लब को 8 विकेट से पराजित किया।

   पूल ‘सी’ लीग मैच में बाल भवन द्वारका क्रिकेट एकेडमी की जीत में मोहक कुमार (42 गेंदों में 6 चौके, 10 छक्के, नाबाद 104 रन) के शानदार प्रदर्शन का योगदान रहा, जिसके लिए उन्हें गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल सोसाइटी (रजि.) के कोषाध्यक्ष मुकुल शर्मा एवं आर्यन सहगल ने मैन ऑफ द मैच अवार्ड से सम्मानित किया। फाइटर ऑफ द मैच का पुरस्कार भवानी यूथ क्रिकेट एकेडमी के कप्तान सनत सांगवान (33 गेंदों में 4 चौके, 6 छक्के, 66 रन) को मिला।

   इस मुकाबले में भवानी यूथ क्रिकेट एकेडमी के कप्तान सनत सांगवान ने टॉस जीता और फील्डिंग का फैसला किया। लिहाजा, बाल भवन द्वारका क्रिकेट एकेडमी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 231 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। उसकी ओर से मोहक कुमार (42 गेंदों में 6 चौके, 10 छक्के, नाबाद 104 रन) तूफानी अर्धशतक बनाकर टॉप स्कोरर रहे जबकि यश भाटिया (27 गेंदों में 60 रन) ने अर्धशतक ठोका और यजस शर्मा ने 26 रनों का योगदान किया। भवानी यूथ एकेडमी के लिए सभय चड्ढा (48 रन देकर 3 विकेट) सबसे सफल गेंदबाज रहे जबकि महाक्ष दीवान (34 रन देकर 2 विकेट) और कार्तिक पवार (24 रन देकर 2 विकेट) ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।

   जवाब में 232 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भवानी यूथ क्रिकेट एकेडमी 18.3 ओवरों में 205 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। उसकी ओर से कप्तान सनत सांगवान (33 गेंदों में 4 चौके, 6 छक्के, 66 रन)  टॉप स्कोरर रहे। गुलजार संधू ने 29 और विमन्यु कुमार ने 25 रनों का योगदान किया। बाल भवन एकेडमी की ओर से दिवजोत सिंह (43 रन देकर 4 विकेट) सबसे सफल गेंदबाज रहे। उनके अलावा प्रिंस राणा ने 2 विकेट हासिल किए, जबकि मयंक रावत और यजस शर्मा को एक-एक विकेट मिला।

   पूल ‘ए’ लीग मैच में ईस्ट दिल्ली राइडर्स की जीत में ओपनर वंश मेहरा (34 गेंदों में 9 चौके और 8 छक्के, 93 रन) के शानदार प्रदर्शन का योगदान रहा, जिसके लिए उन्हें गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल सोसायटी (रजि.) के महासचिव विशाल कट्याल और मनीष सहगल ने मैन ऑफ द मैच अवार्ड से सम्मानित किया। फाइटर ऑफ द मैच का खुशाल क्रिकेट क्लब के कुनाल शर्मा (36 गेंदों में 8 चौके और 5 छक्के, नाबाद 79 रन) को मिला।

   मैच में खुशाल क्रिकेट क्लब के कप्तान विकास सोलंकी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उनकी टीम ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 208 रन चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।  उसकी ओर से फाइटर ऑफ द मैच रहे कुनाल शर्मा (36 गेंदों में 8 चौके और 5 छक्के, नाबाद 79 रन) टॉप स्कोरर रहे। विकास सोलंकी और ऋषभ ड्राल ने 35-35 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। ईस्ट दिल्ली राइडर्स की ओर से अंकित डाबस (47 रन देकर 2 विकेट) ने दो विकेट हासिल किए जबकि लवनीश, आत्रेय त्रिपाठी, रोहन राठी और अजय राणा को एक-एक विकेट मिला।

   जवाब में, 209 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ईस्ट दिल्ली राइडर्स की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 14.3 ओवर में केवल दो विकेट खोकर मैच आठ विकेट से जीत लिया। उसकी ओर से ओपनर वंश मेहरा (34 गेंदों में 9 चौके और 8 छक्के, 93 रन) टॉप स्कोरर रहे। उनके साथी ओपनर सुजल राजीव सिंह (37 गेंदों में 7 चौके और 8 छक्के, 84 रन) ने भी अर्धशतक जड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। हार्दिक शर्मा 14 गेंदों में 30 रन बनाकर टीम को जीत दिलाकर नाबाद लौटे। खुशाल क्रिकेट क्लब की ओर से जस्करण सिंह (60 रन देकर 2 विकेट) अकेले सफल गेंदबाज रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *