जूनियर नेशनल जिम्नास्टिक चैम्पियनशिप में राजवीर ने जीता रजत पदक

दिल्ली की लड़कियों ने टीम स्पर्धा का कांस्य पदक जीता

राजवीर लड़कों के पैर्लल बार इवेंट में दूसरे स्थान पर रहे

संवाददाता

तिरुनंतपुरम। राजवीर और दिल्ली की लड़कियां जूनियर नेशनल आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक चैम्पियनशिप में क्रमश: रजत और टीम स्पर्धा कांस्य पदक जीतकर लौटीं। टीम की जीत पर दिल्ली जिम्नास्टिक एसोसिएशन के सचिव राम दुलारे ने विजेता खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षकों को बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

केरल में जूनियर नेशनल आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक चैम्पियनशिप का आयोजन विगत 30 दिसंबर 2022 से 2 जनवरी 2023 तक किया गया। इस चैम्पियनशिप में देश के कई राज्य के खिलाड़ियों ने शिरकत की और अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

  

जिम्नास्ट राजवीर ने राष्ट्रीय राजधानी को गौरवान्वित करते हुए लड़कों के पैर्लल बार इवेंट में रजत पदक जीता। वहीं, ओवरऑल परफॉरमेंस में दिल्ली जिम्नास्टिक एसोसिएशन का प्रतिनिधित्व करने वाले राजवीर को पांचवा स्थान मिला।

  लड़कियों की टीम स्पर्धा में स्नेहा तणियाल, उदिता परमार, रिया शर्मा, चारु रावत, युविका प्रिंजा और प्रियांशी बंसल के कौशल से दिल्ली को कांस्य पदक मिला। लड़कियों की ओवरऑल परफॉरमेंस में स्नेहा तणियाल ने छठा स्थान प्राप्त किया।

 

   अप्रेटिंस चैम्पियनशिप के लिए लड़कों के वर्ग में मेंस फ्लोर हाई बार स्पर्धा में राजवीर ने क्वालिफाई किया। जबकि लड़कियों के वर्ग में अन-ईवन बार में चारु रावत और उदिता परमार, बैलेंसिग बीम में रिया शर्मा ने और फ्लोर पर स्नेहा तणियाल ने क्वालिफाई किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *