November 28, 2026

sajwansports

sajwansports पर पड़े latest sports news, India vs England test series news, local sports and special featured clean bold article.

डीएसए प्रीमियर लीग: गढ़वाल और रॉयल रेंजर्स की  जीत से शुरुआत

  • बीबीएफएस गढ़वाल हीरोज ने उद्घाटन मैच में द ड्रीम टीम को 4-1 से हराया
  • रॉयल रेंजर्स ने भारतीय वायुसेना को 2-0 से परास्त किया

संवाददाता 

डीएसए प्रीमियर लीग के उद्घाटन मैच में बीबीएफएस गढ़वाल हीरोज ने द ड्रीम टीम को 4-1 से हराकर अभियान शुरू किया। विजेता टीम के लिए सिद्धार्थ खिचि, गौरव सिंह बोहरा, अमोन लेपचा और लिम्काहाथाग लुंगदीम ने एक-एक गोल जमाए।  पराजित टीम का इकलौता गोल बदलू खिलाड़ी कृष चुघ ने लम्बी सीटी से चंद सेकंड पहले किया। उत्तराखंड के सांसद अनिल बलूनी और पूर्व राज्य मंत्री अजय भट्ट ने लीग का उद्घाटन किया। दिन के दूसरे मुकाबले में रॉयल रेंजर्स ने भारतीय वायुसेना को कप्तान हिमांशु रॉय और आशीष शाव के दर्शनीय गोलों से 2-0 से परास्त किया।

   गढ़वाल हीरोज ने अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए शुरू से ही खेल पर पकड़ बनाई लेकिन ड्रीम टीम के गोलकीपर वंश वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करके गोलों की बौछार को रोके रखा। वंश ने आधा दर्ज़न अवसरों पर शानदार बचाव किए। वरना टीम की हार बड़ी हो सकती थी। विजेता टीम के अमोन लेपचा को मैच का श्रेष्ठ खिलाड़ी आँका गया।

   रॉयल रेंजर्स और वायुसेना के बीच खेला गया मुकाबला बीच मैदान तक सीमित रहा। तालमेल की कमी के चलते पहले हाफ में दोनों टीमों का खेल निराशाजनक रहा लेकिन अंततः रॉयल रेंजर्स ने रॉयल प्रदर्शन किया और दो बेहतरीन गोल जमा का पूरे अंक झटक लिए। विजेता टीम के कप्तान हिमांशु मैन ऑफ़ द मैच बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *