डीएसए सीनियर डिवीजन लीग में वायुसेना और यूनाइटेड भारत का विजय अभियान आगे बढ़ा

  • भारतीय वायुसेना (पालम) ने जिको के गोल की मदद से गढ़वाल डायमंड को 1-0 से परास्त कर पूरे अंक अर्जित किए
  • यूनाइटेड भारत एफसी ने शास्त्री एफसी को 3-1 से हरा कर सुपर सिक्स का दावा मजबूत किया

संवाददाता   

भारतीय वायुसेना (पालम) और यूनाइटेड भारत एफसी ने डीएसए सीनियर डिवीजन लीग में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए अपने मुकाबले जीते। मंगलवार को पूर्वी दिल्ली स्थित ईस्ट विनोद नगर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मैदान पर खेले गए मैच में भारतीय वायुसेना (पालम) ने जिको के गोल की मदद से गढ़वाल डायमंड को 1-0 से परास्त कर पूरे अंक अर्जित किए। जिको को मुकाबले का एकमात्र गोल करने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच आंका गया।

   दिन के दूसरे मैच में यूनाइटेड भारत एफसी ने शास्त्री एफसी को 3-1 से हरा कर सुपर सिक्स का दावा मजबूत किया। विजेता टीम के एन. गुलगोलाल को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया, जिन्होंने दो मिनट में दो गोल जमाए। एक गोल सानीक मुर्मू ने किया। पराजित टीम का गोल ब्लास्को के नाम रहा। आज के नतीजों के अनुसार यूनाइटेड भारत 8 मैचों में 17 अंक लेकर सुपर सिक्स में पहुंच गई है। भारतीय वायुसेना के नौ मैचों में 16 , शास्त्री के 14 और गढ़वाल डायमंड के 13 अंक हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *