May 22, 2026

sajwansports

sajwansports पर पड़े latest sports news, India vs England test series news, local sports and special featured clean bold article.

पीजीडीएवी की जीत में चमके आर्यन और अंकित

  • पीजीडीएवी कॉलेज (प्रातः) ने ज़ाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज को 93 रनों से हराया
  • पीजीडीएवी ब्लू ने पीजीडीएवी (सांध्य) को 91 रनों से पराजित किया

संवाददाता

नई दिल्ली। आर्यन शर्मा (131) के उम्दा शतक और अंकित कुमार (55 रन और 5 विकेट) के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन से पीजीडीएवी कॉलेज (प्रातः) ने ज़ाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज को 93 रनों से पराजित किया। तीसरे स्वामी दयानंद सरस्वती टी20 डे-नाइट इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट में पीजीडीएवी कॉलेज (प्रातः) ने पहले बल्लेबाजी कर 20 ओवर में 5 विकेट पर 272 रन बनाये। इसके जवाब में ज़ाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज की टीम 16.1 ओवर में 179 रन पर ऑल आउट हो गई। उसकी तरफ से लोकेश बेनिवाल ने 105 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेली। अंकित कुमार को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।

   एक अन्य लीग मैच में पीजीडीएवी ब्लू ने पीजीडीएवी (सांध्य) को 91 रनों से हराया। पीजीडीएवी ब्लू ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 240 रन बनाए। राहुल बाग ने 92, लक्षय बंसल ने 78 रन बनाए। प्रबाल सचदेव ने 57 रन पर 4 विकेट चटकाए। इसके जवाब में पीजीडीएवी (सांध्य) की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 149 रन ही बना सकी। लक्ष्य शर्मा ने 28 और विनय दुबे ने 25 रन बनाए। ब्रायन झा ने तीन और दक्ष ने दो विकेट झटके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *