October 5, 2026

sajwansports

sajwansports पर पड़े latest sports news, India vs England test series news, local sports and special featured clean bold article.

फुटबॉलर दिगंबर सिंह बिष्ट नहीं रहे

  • 63 वर्षीय दिगंबर रक्षा पंक्ति के एक मंजे हुई खिलाड़ी के रूप में जाने पहचाने गए
  • उन्होंने दिल्ली के चैंपियन क्लब गढ़वाल हीरोज से अपना फुटबॉल करियर शुरू किया और यंगस्टर एफसी, केंद्रीय सचिवालय, डीटीसी, डेसू के लिए भी खेले

संवाददाता

दिल्ली के जाने-माने फुटबॉलर दिगंबर सिंह बिष्ट के अकस्मात निधन से राज्य की फुटबॉल गहरे सदमे में है। 63 वर्षीय दिगंबर रक्षा पंक्ति के एक मंजे हुई खिलाड़ी के रूप में जाने पहचाने गए। उन्होंने राज्य के चैंपियन क्लब गढ़वाल हीरोज से अपना फुटबॉल करियर शुरू किया और केंद्रीय सचिवालय, दिल्ली परिवहन निगम से होते हुई डेसू को लम्बी सेवाएं दीं। हालांकि यंगस्टर फुटबॉल क्लब में भी खेले लेकिन गढ़वाल हीरोज को वर्षों तक सेवाएं देने वाले दिगंबर डेसू से सेवा निवृत हुए। एक बेहद अनुशासित खिलाड़ी और नेक इंसान के रूप में उन्हें जाना पहचाना जाता रहा। स्वर्गीय दिगंबर एक अच्छे गायक भी थे। वे अपने पीछे पत्नी, दो विवाहित बेटियां और एक पुत्र छोड़ गए हैं। उनका दाह संस्कार बुधवार, 5 नवम्बर को मंगलापुरी में सुबह नौ बजे किया होगा।

  दिल्ली फुटबॉल के पदाधिकारी, गढ़वाल हीरोज क्लब और डेसू के उनके साथी खिलाड़ी अपने प्रिय साथी के आकस्मित निधन से सदमे में हैं। मगन सिंह पटवाल, सुखपाल सिंह बिष्ट, भीम सिंह भंडारी, गुमान सिंह, हरेंद्र नेगी, दीपक नाथ, जीव आनंद, रविंदर रावत, राजेंद्र सजवान, वाई.एस. असवाल, अवतारी रावत, रामा सुब्रमण्यम, चन्दन रावत, कमल जदली, धनेन्दर रावत, पुष्पेंद्र तोमर, जगदीश मल्होत्रा, बी.एस. नेगी, भारत भूषण नौटियाल, माइकल राज, डेंजिल और अन्य साथी खिलाड़ियों ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने एक नेक, अनुशासित और बहुमुखी प्रतिभा का धनी इंसान खोया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Suspected Malware | Cloudflare

Warning

Suspected Malware

This website has been reported for potentially distributing malware.

Malware is malicious software created to intentionally disrupt the normal operations of a device.

Learn More