फुटबॉल दिल्ली बी डिवीजन लीग: महिप और अमन ने लगाई हैट्रिक

अमन सिंह के तिकड़ी सहित जमाए चार गोलों की मदद से ईआईएमआई हीरोज ने कॉसमॉस एफसी को 6-3 से हराया

महिप अधिकारी की तिकड़ी बदौलत जुबा सांघा ने कॉलेजियंस को 4-0 से पराजित किया

संवाददाता 

अमन सिंह के तिकड़ी सहित जमाए चार गोलों की मदद से ईआईएमआई हीरोज ने कॉसमॉस एफसी को 6-3 से हराकर फुटबॉल दिल्ली बी डिवीजन लीग में पूरे अंक अर्जित किए। डॉ. अंबेडकर स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में कॉसमॉस के लिए भूपेंद्र ने दो गोल किए।

 

उधर, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए एकतरफा मुकाबले में जुबा सांघा ने महिप अधिकारी की तिकड़ी से कॉलेजियंस को 4-0 से हराया। इस शानदार जीत के साथ जुबा सांघा के चार मैचों में 12 अंक हो गए हैं।

 

   दिन के अन्य मुकाबले में दिल्ली कैंट ने रोहिणी एफसी को 1-1 की बराबरी पर रोककर अंक बांटे। दिल्ली कैंट के विशाल ने आत्मघाती गोल किया जिसे शिवम चौधरी ने दो मिनट बाद बराबर कर दिया। इस तरह रोहिणी का कोई भी खिलाड़ी गोल नहीं कर पाया।

 

  जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में बीबी स्टार्स ने हंस को 4-1 से परास्त किया। बीबी स्टार्स के गोल यूसुफ, अक्षय, हिमांशु और सुशांत ने किए। अशोका ने रॉयल बंगाल को 2-1 से शिकस्त दी। अशोका के लिए जय सिंह और आर्यन ने गोल बनाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *