April 13, 2026

sajwansports

sajwansports पर पड़े latest sports news, India vs England test series news, local sports and special featured clean bold article.

योग: स्थापना दिवस पर आयोजनों की होड़

  • भारतीय योग संस्थान 10 अप्रैल 1967 को अस्तित्व में आया था, जिसका 60वें स्थापना दिवस बड़ी धूम-धाम से मनाया गया

संवाददाता

भारतीय योग संस्थान के 60वें स्थापना दिवस को लेकर संस्थान की विभिन्न शाखाओं में बेहतर कर दिखाने की जैसे होड़ सी लगी है। इस कड़ी में झील वाला पार्क हरि नगर के साधकों ने अपने उच्च अधिकारियों की उपस्थिति में योग की विभिन्न मुद्राओं का शानदार प्रदर्शन कर ना सिर्फ भारतीय योग संस्थान के संस्थापक प्रकाश लाल जी को सच्ची श्रद्धांजलि दी अपितु यह भी दर्शाया कि संस्थान से जुड़े साधक विभिन्न योग क्रियाओं को गंभीरता से ले रहे हैं और स्वास्थ्य लाभ पा रहे हैं।

   हरि नगर जिला प्रधान रमेश चंद्र, केंद्र प्रमुख सतीश चंद्र, संजीव सरीन, राजकुमार साहनी, बलि राम आदि वरिष्ठ साधकों की उपस्थिति में साधकों ने त्रिकोणासन, ताड़ासन, सूर्य नमस्कार, कोणासन, वक्रांसन, सिंह गर्जनासन, हास्यासन, सेतुबंधसन आदि आसानों का बखूबी प्रदर्शन किया। खासकर महिला साधकों का प्रदर्शन शानदार रहा। इस अवसर पर जिला प्रधान रमेश ने प्रकाश लाल जी के योगदान कों याद दिलाते हुए कहा कि भारतीय योग संस्थान सालों से देश, विदेश में निशुल्क योग बाँट कर मानवसेवा कर रहा है और देश की जनता कों गंभीर बीमारियों से बचा रहा है। उधर,  टंकी वाला पार्क और अयप्पा पार्क में भी स्थापना दिवस की धूम रही। इस अवसर पर मायापुरी जिला प्रधान और प्रमुख योगकर्मी और जानेमाने माने समाज सेवी अवतार सिंह तारी, मायापुरी जिले की छेत्रीय प्रधान      

मिथलेश सजवान, टंकी वाला पार्क और अयप्पा पार्क की केन्द्र प्रमुखों मनीषा सक्सेना और रीता गुलाटी की देख-रेख में योग और सांसांस्कृतिक कार्यक्रमों का दर्शनीय आयोजन किया गया।    उल्लेखनीय है कि भारतीय योग संस्थान मानव कल्याण की भावना के साथ 10 अप्रैल 1967 में अस्तित्व में आया था। धीरे-धीरे देश विदेश में संस्थान की शाखाएं अस्तित्व में आईं जिनका उद्देश्य भारतीय संस्कृति का संरक्षण और संववर्धन है। एक अनुमान के अनुसार निशुल्क योग और स्वास्थ्य बांटने वाले लगभग साढ़े चार हज़ार केंद्र संस्थान द्वारा चलाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *