श्याम लाल, खालसा, हंसराज और श्रीराम कॉलेज अंतर कॉलेज हॉकी के सुपर लीग में
- नवीन बिधूड़ी की हैट्रिक से श्यामलाल कॉलेज ने किरोड़ीमल कॉलेज को 7-0 से रौंदा
- श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज ने इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंसेज को टाईब्रेकर में 3-1 हराया।
- हंसराज कॉलेज ने सेंट स्टीफन कॉलेज को 3-0 से पराजित किया
- श्रीराम कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स ने राजधानी कॉलेज को 7-0 से करारी शिकस्ती दी
संवाददाता
नई दिल्ली, 28 अक्टूबर 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय अंतर- कॉलेज हॉकी (पुरुष एवं महिला) टूर्नामेंट 2026-27 में दूसरे दिन पुरुष वर्ग में मेजबान श्याम लाल कॉलेज (प्रातः), श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज, हंसराज कॉलेज और श्रीराम कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स ने सुपर लीग में स्थान बना लिया है। क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में श्यामलाल कॉलेज ने किरोड़ीमल कॉलेज को 7-0 से रौंद डाला। विजेता श्याम लाल कॉलेज की तरफ से नवीन बिधूड़ी ने हैट्रिक, प्रत्यूष सिंह जग्गी और नंदकिशोर ने दो-दो गोल किए।

श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज ने इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंसेज को टाईब्रेकर में 3-1 हराया। निर्धारित समय में दोनों टीमों का स्कोर 0-0 से बराबरी पर रहा। हंसराज कॉलेज ने सेंट स्टीफन कॉलेज को 3-0 से हराया। विजेता हंसराज कॉलेज की तरफ से दो गोल हर्ष ने और एक गोल रवि राज ने किया। श्रीराम कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स ने राजधानी कॉलेज को 7-0 से करारी शिकस्ती दी। श्रीराम कॉलेज की तरफ से इंद्रपाल ने दो गोल, रक्षित सिंह, चिराग, आयुष, अनमोल सिंह और मनसिमरन ने एक-एक गोल किया।

वरिष्ठ पत्रकार
