हरियाणा की लड़कियां फिर बनीं राष्ट्रीय हॉकी सब जूनियर चैम्पियन

हरियाणा ने 13वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2023 के फाइनल में 3-2 से हराया

ओडिशा ने उत्तर प्रदेश हॉकी को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया

संवाददाता

राउरकेला: हरियाणा की लड़कियों ने 13वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2023 का खिताब लगातार दूसरी बार जीत लिया है। रविवार को खेले गए फाइनल में मौजूदा चैम्पियन हरियाणा ने झारखंड को 3-2 से हराकर अपने पास ट्रॉफी बरकरार रखी। ओडिशा ने तीसरा स्थान हासिल किया। मेजबान टीम ने अपने विश्व स्तरीय घरेलू मैदान बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में उत्तर प्रदेश हॉकी को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से पराजित किया।

 

  11-दिवसीय टूर्नामेंट में 28 टीमों  ने भरपूर एक्शन में नजर आईं, जिसमें हरियाणा की टीम प्रतियोगिता का अपराजित रही। बहरहाल, खिताबी मुकाबले में हरियाणा ने दो बार पिछड़ने के बाद जबर्दस्त वापसी करते हुए झारखंड को हराया। झारखंड को संगीता कुमारी (7वें मिनट) और अंकिता मिंज (27वें मिनट) के गोलों से दो बार बढ़त मिली। दोनों बार हरियाणाम ने  भव्या (25वें और 58वें मिनट) ने बराबरी की और फिर हॉकी हरियाणा के लिए मीनाक्षी ने 36 मिनट में निर्णायक गोल दागा।

 

  इससे पहले, ओडिशा ने उत्तर प्रदेश को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हरा दिया। तीसरे-चौथे स्थान के लिए खेले गए प्लेऑफ मैच में दोनों टीमों ने निर्धारित समय तक एक-एक गोल किया। उत्तर प्रदेश ने रश्मि रायकवार (6वें मिनट में) के गोल शुरुआती बढ़त हासिल की, लेकिन सोनाली एक्का (43वें मिनट में) ने पेनल्टी कॉर्नर को देर से ओडिशा को बराबरी दिला दी। इसके बाद गोल नहीं हुआ और मैच पेनल्टी शूटआउट में चला गया। इसमें ओडिशा की गोलकीपर अमीषा कुल्लू ने पांच में से दो पेनल्टी बचाकर अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ओडिशा के लिए कप्तान तनुजा टोप्पो, बिनती मिंज, अमीषा एक्का और सोनाली एक्का ने पेनल्टी शूट में गोल दागे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *